Influencer Ajmal Shareef Passes Away: मशहूर इन्फ्लुएंसर मालती देवी के निधन से अभी तक फैंस उबरे भी नहीं थे कि अब एक और इन्फ्लुएंसर की मौत की खबर आ रही है। 28 साल के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने आत्महत्या (Influencer Ajmal Shareef Passes Away: ) कर ली है। इस शख्स का नाम अजमल शरीफ है। लेकिन अजमल की मौत के मामले में थोड़ा ट्विस्ट है। अजमल ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने लिए शोक संदेश के साथ RIP लिखा और फोटो भी शेयर की। इसके बाद बाद उन्होंने फांसी लगा ली। इस घटना के बाद से अजमल शरीफ के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
शेयर किया खुद का शोक संदेश
अजमल शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दो दिन पहले किए गए इस पोस्ट में अजमल ने लिखा था, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अजमल शरीफ इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इसके अलावा उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की और उसपर RIP लिखा है। इसके साथ ही उसपर उनका नाम जन्मतिथि और मृत्यु का सन् भी लिखा हुआ है। इन्फ्लुएंसर की मौत के बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं।
यह भी पढ़ें: Google Search 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गई Barbie, लिस्ट में तीसरे नंबर पर Shahrukh की यह मूवी
इंस्टाग्राम पर थे इतने फॉलोवर्स
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अजमल का पोस्टमार्टम करने के बाद से उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनके इंस्टाग्राम पर 15 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स थे। अजमल के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग भी बहुत हैरान हैं कि आखिर कोई अपनी ही मौत की खबर सोशल मीडिया पर देने के बाद फांसी कैसे लगा सकता है।
लोगों ने जताया दुख
इन्फ्लुएंसर की मौत की खबर आने के बाद लोगों ने भी उसपर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, इस पीढ़ी को क्या हो गया है। वहीं दूसरे ने कहा, अब यह चलन नहीं बनना चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘जब मैंने उनका खुद का इंस्टाग्राम पोस्ट और उनका व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो मुझे लगा कि यह कोई मजाक है। जब मैंने कहा कि मुझे व्हाट्सएप पर जाकर बताना चाहिए तो मैंने कई लोगों की पोस्ट दिखीं। उससे 2013 से दोस्ती थी… हमारी दोस्ती में दूरियां आ गईं थीं। 9 साल बाद उसने मुझे व्हाट्सएप मैसेज किया था… मैंने किसी प्रियजन को खो दिया…।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
10 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
12 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
13 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
15 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
15 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
16 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines