Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘परिवार का दवाब, मिल रही धमकियां…’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस से क्यों मांगी सुरक्षा?

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा को लेकर कहा जा रहा है कि मोनालिसा ने शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 11, 2026 23:58
Monalisa
Monalisa. image credit- social media

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा तो हर किसी को याद ही होगी. इस वक्त मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं और मोनालिसा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी कर ली है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

प्रेमी के साथ थाने पहुंची मोनालिसा

दरअसल, मोनालिसा ने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंची हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी.

---विज्ञापन---

दोनों के अलग-अलग धर्म

इतना ही नहीं बल्कि ये भी बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग धर्म के हैं, जिसकी वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. साथ ही मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें अपने घर को भी छोड़ना पड़ा.

---विज्ञापन---

पुलिस ने किया सवाल

मोनालिसा ने जब पुलिस से इसकी शिकायत की, तो पुलिस सवाल किया कि वो इतनी दूर केरल क्यों आए हैं? इस पर दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वो सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. बता दें कि पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की है, जिसमें वह बालिग पाई गई हैं.

पुलिस ने पिता को भी बुलाया

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने मोनालिसा के पिता को भी थाने बुलाया है. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी है. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है, जिससे कपल की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकेगा. बता दें कि मोनालिसा इसके पहले फिल्मों में शूटिंग को लेकर चर्चा में आई थीं.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के ससुराल में क्यों पसरा मातम, महज 30 साल की उम्र में हुई किसकी मौत?

First published on: Mar 11, 2026 11:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.