Fake Contestants of Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों बहुत ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के ग्रुप भी बन चुके हैं। वैसे तो लगभग सभी कंटेस्टेंट्स को अब क्लियर हो चुका है कि उन्हें किसके साथ रहना है और किससे वो दूर रहना चाहेंगे। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो अभी तक शो में काफी फेक नजर आ रहे हैं। अब तक कुछ कंटेस्टेंट्स को नहीं पता कि उन्हें किसके साथ दोस्ती रखनी है और किसके साथ नहीं। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं इस बार के बिग बॉस के फेक कंटेस्टेंट्स।
1. सना मकबूल
सना मकबूल घर की ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिनकी लगभग सभी घरवालों से बात होती है। सना मकबूल इन दिनों विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के साथ बैठती हैं लेकिन फिर भी वो बाहर आने के बाद अपनी दोस्ती जिस कंटेस्टेंट के साथ रखना चाहेंगी वो हैं अरमान मलिक। जी हां सना मकबूल ने लेटेस्ट एपिसोड में कहा कि घर से बाहर आने के बाद वो अरमान मलिक के साथ अपनी दोस्ती को बरकरार रखेंगी जिसपर सभी बहुत हैरान हो गए। इसी वजह से सना को घर में काफी फेक बोला जा रहा है, क्योंकि सना फिलहाल विशाल, लवकेश और शिवानी के साथ मिलकर गेम खेल रही हैं।
2. नैजी
बिग बॉस में रैपर नैजी भी काफी कन्फ्यूज्ड और फेक लग रहे हैं, क्योंकि नैजी का किसी भी प्वाइंट पर कोई स्टैंड नजर नहीं आता। नैजी घर में सभी से बात करते हुए नजर आते हैं। सभी के साथ बना कर चलते हैं। लेकिन बाहर उन्हें फेक कंटेस्टेंट कहा जा रहा है। नैजी हर प्वाइंट पर लोगों की हां में हां मिलाते हुए नजर आते हैं। इसलिए नैजी का घर में कुछ खास योगदान भी नजर नहीं आता।
3. दीपक चौरसिया
बिग बॉस के घर में इस बार जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया भी पहुंचे हैं। दीपक घर में अपने प्वाइंट्स ज्यादा शेयर करते हुए दिखाई नहीं देते। वो सिर्फ कुछ कटेंस्टेंट्स के साथ बात करते हैं। इसलिए कई कंटेस्टेंट्स दीपक को काफी डिप्लोमेटिक भी कह रहे हैं। दीपक चौरसिया पूरे एपिसोड में बहुत कम नजर आते हैं। स्क्रीन टाइम के मामले में वो दूसरे कंटेस्टेंट से काफी पीछे हैं।
यह भी पढें: ब्रेस्ट कैंसर से Hina Khan कितना बदल रहीं? एक्ट्रेस बोलीं- ब्रेकडाउन हो रहा…
4. चंद्रिका दीक्षित
वायरल वड़ा पाव गर्ल घर में अपनी दोस्ती को लेकर काफी कन्फ्यूज्ड नजर आ रही हैं। सना मकबूल को अपना दोस्त कहने वाली चंद्रिका अब उनके बारे में ही चुगली करती दिख रही हैं। इसके अलावा विशाल पांडे के कैरेक्टर पर अपना सवाल उठाने वाली चंद्रिका का सामना जब विशाल से होता है तो वो अपनी बातों से ही मुकर जाती हैं।
5. कृतिका मलिक
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक घर में पहले दिन से सना मकबूल के साथ थीं लेकिन इन दिनों अचानक कृतिका ने सना से दूरी बना ली है। इसके अलावा कृतिका अपने दिल में ही सारी बातें रखती हैं। रसोई में घी को छिपाने के बाद जब इसके बारे में उनसे पूछा जाता है तो वो कहती हैं कि उन्होंने तो सिर्फ घी का डिब्बा रखा था, उसे छिपाया नहीं था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines