---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट
live

Entertainment News LIVE: VIROSH की शादी, विजय ने खेला वॉलीबॉल तो रश्मिका ने होस्ट किया जपानी डिनर

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 24, 2026 08:04 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के फंक्शन में बिजी हैं. 26 फरवरी को कपल उदयपुर में शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं. फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं. वहीं रश्मिका और विजय के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. हाल ही में रश्मिका ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो जपानी डिनर होस्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा वॉलीबॉल खेलते नजर आए. सोशल मीडिया पर कपल की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. बता दें रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की खबरें खुद कंफर्म कर दी है. अब फैंस को बस दोनों की शादी का इंतजार है.

‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. शाहिद कपूर की फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Assi और Do Deewane Seher Mein चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुईं फुस्स, O Romeo का कैसा हाल?

‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 75 लाख की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है. साथ ही ‘दो दीवाने सहर में’ ने चौथे दिन 65 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.75 करोड़ पहुंच गया है. मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:04 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: राजसी ठाठ-बाट और बेहिसाब दौलत से भरे रहते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक इतने स्पेशल होते हैं, कि उनकी किस्मत में राजसी ठाठ-बाट ऊपर से लिखकर आया होता है. लग्जरी आइटम्स और जीवन दोनों ही इन्हें खूब भाता है. यह लोग दिल से इमोशनल और प्यारे स्वभाव वाले होते हैं. साउथ के इस एक्टर का मूलांक यही है. पढ़िए पूरी खबर...

07:51 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: संजय लीला भंसाली का बर्थडे आज

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्म बॉलीवुड को दी है. वहीं अपनी फिल्मों से संजय लीला भंसाली आज बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

07:40 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 75 लाख की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है. साथ ही 'दो दीवाने सहर में' ने चौथे दिन 65 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.75 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DUVUyAlCCWO/?hl=en

07:14 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. शाहिद कपूर की फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DUh9YOejYap/?hl=en

06:54 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन हुए शुरू

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के फंक्शन में बिजी हैं. 26 फरवरी को कपल उदयपुर में शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं. फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं. वहीं रश्मिका और विजय के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. हाल ही में रश्मिका ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो जपानी डिनर होस्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा वॉलीबॉल खेलते नजर आए. सोशल मीडिया पर कपल की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

First published on: Feb 24, 2026 06:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.