Entertainment News LIVE Update in Hindi: अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' पर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म में एक्टर के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी नजर आने वाली हैं. साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने वालीं मीनाक्षी चौधरी अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी. मीनाक्षी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात पर खुद मुहर लगाई है कि वो अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं. मीनाक्षी ने बताया कि जैसे ही ये प्रोजेक्ट उनके पास आया तो उन्होंने तुरंत इस फिल्म को करने के लिए हां कह दिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखाती है.
फरदीन खान का बर्थडे आज
बॉलीवुड के हैंडसम हंक फरदीन खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. फरदीन ने 14 साल बाद बॉलीवुड में 'हीरामंडी' वेब सीरीज से कमबैक किया.
यह भी पढ़ें: BO Collection: वीकेंड पर कैसा रहा The Kerala Story 2 का हाल? जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की. भारत में 9 दिनों में फिल्म ने अब तक 29.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. इसके साथ ही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 69.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 106.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: अक्षय कुमार की ‘भागम भाग 2’ पर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म में एक्टर के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी नजर आने वाली हैं. साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने वालीं मीनाक्षी चौधरी अक्षय कुमार की ‘भागम भाग 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी. मीनाक्षी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात पर खुद मुहर लगाई है कि वो अक्षय कुमार की ‘भागम भाग 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. मीनाक्षी ने बताया कि जैसे ही ये प्रोजेक्ट उनके पास आया तो उन्होंने तुरंत इस फिल्म को करने के लिए हां कह दिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखाती है.
फरदीन खान का बर्थडे आज
बॉलीवुड के हैंडसम हंक फरदीन खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1998 में आई फिल्म ‘प्रेम अगन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. फरदीन ने 14 साल बाद बॉलीवुड में ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज से कमबैक किया.
यह भी पढ़ें: BO Collection: वीकेंड पर कैसा रहा The Kerala Story 2 का हाल? जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की. भारत में 9 दिनों में फिल्म ने अब तक 29.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. इसके साथ ही शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 69.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 106.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…