Prime Video पर 5 सीजन की सीरीज ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही दूसरे नंबर पर किया कब्जा

Prime Video Trending Web Series: अगर आप भी सुपरहीरो सीरीज देखने की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं जो प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको सुपर पावर देखने को मिलेंगी. इस सीरीज का 5वां सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है और ये सीरीज प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

the boys (1)
1 / 8

विज्ञापन

'द बॉयज' प्राइम वीडियो पर कर रही ट्रेंड

'द बॉयज' प्राइम वीडियो पर कर रही ट्रेंड2 / 8

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'द बॉयज' है. इस सीरीज में कार्ल अर्बन और जैक क्वाइड लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं इसमें आपको सुपर पावर्स के साथ-साथ अलग-अलग ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

5वें सीजन के 2 एपिसोड हुए रिलीज

5वें सीजन के 2 एपिसोड हुए रिलीज3 / 8

सीरीज के 5वें सीजन के 2 एपिसोड्स ही अभी तक रिलीज हुए हैं. वहीं बाकी के 6 एपिसोड्स 20 मई तक हर वीकेंड रिलीज किए जाएंगे. फैंस को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार था. वहीं इसकी खास बात ये भी है कि ये सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन है.

पहला सीजन कब हुआ था रिलीज?

पहला सीजन कब हुआ था रिलीज?4 / 8

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज किया गया था और इसे काफी पसंद भी किया गया था. इस सीरीज के पहले सीजन ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था और ये ही वजह है कि ये सुपरहिट भी साबित हुआ.

विज्ञापन

कब-कब होंगे एपिसोड रिलीज?

कब-कब होंगे एपिसोड रिलीज?5 / 8

'द बॉयज 5' के एपिसोड्स को एक-एक करके रिलीज किया जा रहा है. 8 अप्रैल को इसके 2 एपिसोड्स को रिलीज किया गया था. वहीं अब तीसरा एपिसोड 15 अप्रैल, चौथा एपिसोड 22 अप्रैल, पांचवां एपिसोड 29 अप्रैल, छठा एपिसोड 6 मई, सातवां एपिसोड 13 मई और आठवां एपिसोड 20 मई को रिलीज किया गया जाएगा.

5वां सीजन है आखिरी

5वां सीजन है आखिरी6 / 8

वहीं इस सीरीज का 5वां सीजन आखिरी सीजन है. इसके बाद एक भी सीजन रिलीज नहीं होंगे और ना ही मेकर्स इसके नए सीजन को बनाने की प्लानिंग में हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

'द बॉयज' की स्टार कास्ट

'द बॉयज' की स्टार कास्ट7 / 8

इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कार्ल अर्बन और जैक क्वाइड के साथ-साथ एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, जेसी टी अशर, लाज अलोंसो, चेस क्रॉफर्ड, टोमर कैपोन, करेन फुकुहारा और नाथन मिशेल लीड रोल में हैं.

'द बॉयज' की आईएमडीबी रेटिंग

'द बॉयज' की आईएमडीबी रेटिंग8 / 8

'द बॉयज' वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.6 है. वहीं ये सीरीज इस रेटिंग के हिसाब से टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल है. फैंस ने भी इस सीरीज को काफी पसंद किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन