कब रिलीज होगी कपिल शर्मा की 'दादी की शादी'? रणबीर कपूर की बहन रखेंगी बॉलीवुड में कदम

Kapil Sharma Daadi Ki Shaadi Movie Release Date: कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है. इस फिल्म की खास बात ये है कि कपिल शर्मा की इस फिल्म से रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

daadi ki shaadi (3)
1 / 7

विज्ञापन

'दादी की शादी' पर आया अपडेट

'दादी की शादी' पर आया अपडेट2 / 7

अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी 786’ के डायरेक्टर आशीष आर मोहन ने कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' को रिलीज किया है. वहीं बीती देर रात मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें कपिल शर्मा के साथ-साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'दादी की शादी'?

कब रिलीज होगी 'दादी की शादी'?3 / 7

कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज डेट जानकर अब फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का पोस्टर रिलीज हो रहा है.

कपिल शर्मा ने दी जानकारी

कपिल शर्मा ने दी जानकारी4 / 7

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दादी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और सारे नियम तोड़ रही हैं. क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ? जानिए दादी की शादी में, जो 8 मई को रिलीज हो रही है. Gen D से Gen Z तक सभी आमंत्रित हैं.

विज्ञापन

रिद्धिमा कपूर का बॉलीवुड डेब्यू

रिद्धिमा कपूर का बॉलीवुड डेब्यू5 / 7

रिद्धिमा कपूर कपिल शर्मा की इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने जा रही हैं. वहीं इस फिल्म में रिद्धिमा की मम्मी यानी नीतू कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगी. ये ही वजह है कि फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

'दादी की शादी' की स्टार कास्ट

'दादी की शादी' की स्टार कास्ट6 / 7

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर के साथ-साथ सादिया खतीब भी लीड रोल में नजर आएंगी. इन सभी सितारों को एक फिल्म में देखने के लिए फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

कपिल शर्मा की लेटेस्ट मूवी

कपिल शर्मा की लेटेस्ट मूवी7 / 7

बता दें इस फिल्म से पहले कपिल शर्मा की 'किस-किसको प्यार करूं 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. फिल्म में आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और मंजोत सिंह भी लीड रोल में नजर आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन