40 की उम्र में मां बनेगी ये मशहूर एक्ट्रेस! शादी के 4 साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी?

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. शादी के 4 साल बाद 'नागिन' फेम एक्ट्रेस की प्रेग्नेंट होने की खबरें चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस एक लूस फिट सूट में नजर आईं और अपने दुपट्टे से अपने पेट को छुपाती भी दिखाई दीं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में आ गई हैं.

mouni roy pregnancy rumours
1 / 7

विज्ञापन

मौनी रॉय की प्रेग्नेंसी रूमर्स वायरल

मौनी रॉय की प्रेग्नेंसी रूमर्स वायरल2 / 7

हम 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय की बात कर रहे हैं. टीवी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं मौनी रॉय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट तब बढ़ गई, जब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल होने लगीं.

विज्ञापन

मौनी रॉय ने छुपाया पेट?

मौनी रॉय ने छुपाया पेट?3 / 7

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का एक ढीला-ढाला सूट कैरी किया. वहीं एक्ट्रेस अपने दुपट्टे से अपने पेट को भी ढकती नजर आईं, जिसके बाद से ही लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खबरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खबरें4 / 7

मौनी रॉय को इससे पहले कभी भी ऐसे आउटफिट में देखा नहीं गया है और ना ही एक्ट्रेस ने कभी अपने दुपट्टे को हाथों में पकड़े हुए पेट नहीं छुपाया. ये ही वजह है कि फैंस को भी ये बात हजम नहीं हुई और उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो गईं.

विज्ञापन

फैंस दे रहे बधाई

फैंस दे रहे बधाई5 / 7

वहीं सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के फैंस उनकी फोटोज के कमेंट सेक्शन में उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस की ऑफिशियल स्टेटमेंट का भी इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब ये खबरें तेज होती नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस ने अफवाहों पर नहीं तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने अफवाहों पर नहीं तोड़ी चुप्पी6 / 7

हालांकि अभी तक 40 साल की मौनी रॉय ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है और ना ही कोई चुप्पी तोड़ी है. अब रूमर्स सच हैं या नहीं, ये तो मौनी रॉय के ऑफिशियल बयान आने के बाद ही पता चल पाएगा.

विज्ञापन

4 साल पहले हुई थी शादी

4 साल पहले हुई थी शादी7 / 7

बता दें मौनी रॉय ने साल 2022 में एक फेमस बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज को शेयर कर फैंस को जानकारी भी दी थी. वहीं अब शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की रूमर्स भी वायरल हो रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन