OTT Releases This Week: 13 से 19 अप्रैल तक, OTT पर रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज; नोट कर लें डेट

OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते 13 से 19 अप्रैल के बीच एक से बढ़कर एक नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन सीरीज को आप अपने घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. इनमें राजकुमार राव की फिल्म से लेकर पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म तक शामिल है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं?

ott releases this week
1 / 8

विज्ञापन

टोस्टर

टोस्टर2 / 8

राजकुमार राव की कॉमेडी मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ-साथ वामिका गब्बी भी लीड रोल में नजर आएंगी. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

अस्सी

अस्सी3 / 8

तापसी पन्नू की 'अस्सी' भी इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 17 अप्रैल को जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी लीड रोल में हैं.

दो दीवाने सहर में

दो दीवाने सहर में4 / 8

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं पार्टनर के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

मटका किंग

मटका किंग5 / 8

विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'मटका किंग' 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज में आपको क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ गुलशन ग्रोवर, कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर और सिद्धार्थ लीड रोल में हैं.

बीफ सीजन 2

बीफ सीजन 26 / 8

इस सीरीज के दूसरे सीजन का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज का दूसरा सीजन 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है. फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

विज्ञापन

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह7 / 8

साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर इसका ऐलान किया है.

यूथ

यूथ8 / 8

केन करुणास की तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'यूथ' भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को आप 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन