Eisha Singh और Avinash Mishra की हुई सगाई? वायरल फोटो से सोशल मीडिया पर मची हलचल

Eisha Singh Avinash Mishra Engagement Rumours: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह और एक्टर अविनाश मिश्रा चर्चाओं में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद से दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस भी इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

eisha singh avinash Mishra engagement
1 / 8

विज्ञापन

चर्चाओं में आए ईशा-अविनाश

चर्चाओं में आए ईशा-अविनाश 2 / 8

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. 'बिग बॉस 18' में अपनी दोस्ती से लाइमलाइट लूटने वाले ईशा और अविनाश की रिलेशनशिप की खबरें काफी वायरल होती रहती हैं. हालांकि दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं.

विज्ञापन

ईशा ने शेयर की फोटो

ईशा ने शेयर की फोटो3 / 8

वहीं अब ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें ईशा ने अविनाश का हाथ थामा हुआ है और उनके हाथ में अंगूठी भी है. इस फोटो से दोनों की एंगेजमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

ईशा-अविनाश का हो चुका रोका?

ईशा-अविनाश का हो चुका रोका?4 / 8

इन अफवाहों से पहले कुछ समय पहले इंडिया फोरम्स ने खुलासा किया था कि ईशा और अविनाश ने अपनी रोका सेरेमनी का खुलासा किया है. तभी से दोनों का रिलेशनशिप और चर्चाओं में आ गया. हालांकि अभी तक दोनों ने इन खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.

विज्ञापन

फैंस दे रहे बधाई

फैंस दे रहे बधाई5 / 8

ईशा और अविनाश की एंगेजमेंट की खबरों के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी खुश हैं और वो उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाईयां भी दे रहे हैं. हालांकि कुछ फैंस को अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि ये दोनों ने एंगेजमेंट कर ली है.

'बिग बॉस 18' में दिखा मजबूत रिश्ता

'बिग बॉस 18' में दिखा मजबूत रिश्ता6 / 8

ईशा और अविनाश ने 'बिग बॉस 18' में एक-दूसरे को काफी अच्छे से सपोर्ट किया था. शो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. इसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबरें वायरल होने लगी थीं.

विज्ञापन

अफवाहों पर क्या बोली थीं ईशा सिंह?

अफवाहों पर क्या बोली थीं ईशा सिंह?7 / 8

हालांकि 'बिग बॉस 18' से बाहर आते ही ईशा से जब अविनाश के साथ लिंक-अप की खबरों के बारे में पूछा गया तो ईशा ने इन्हें महज अफवाह ही बताया था. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि अविनाश सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त है.

म्यूजिक वीडियो में भी आ चुके साथ

म्यूजिक वीडियो में भी आ चुके साथ8 / 8

बता दें 'बिग बॉस 18' के बाद से ही ईशा और अविनाश की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग देखने को मिली. वहीं शो से बाहर आने के बाद दोनों को साथ में म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया और तभी से लिंक-अप की खबरों को और हवा मिल गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन