Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: Dhurandhar FA9LA रैपर का इंडिया टूर हुआ कैंसिल, सिंगर को लाइव नहीं सुन पाएंगे फैंस

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 12, 2026 08:16 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ‘धुरंधर’ के वायरल गाने FA9LA के रैपर फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल हो गया है. 14-15 मार्च को मुंबई में होने जा रहा फ्लिपराची का लाइव शो अब नहीं होगा. सारेगामा इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो के रद्द होने की बात कही है. वहीं इसका कारण मिडिल ईस्ट में हो रही वॉर है. फ्लिपराची को अब लाइव सुनने का सपना फैंस के लिए सपना ही रह गया है. शो कैंसिल होने से फैंस का भी दिल टूट गया है. वहीं अब इस शो में फ्लिपराची के अलावा हिमेश रेशमिया, तलविंदर और राजा कुमारी सिंगर्स ऑडियंस को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करेंगे.

आदित्य धर का बर्थडे आज

‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. आदित्य धर ने डायरेक्शन में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म से कदम रखा था. साल 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. वहीं आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं पिछले साल ‘धुरंधर’ डायरेक्ट करके भी आदित्य धर ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी. ये फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की कमाई का सिलसिला 13वें दिन भी जारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार

‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.59 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 13 दिनों में अब तक 38.64 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 43.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देगा. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:16 (IST) 12 Mar 2026
Entertainment News LIVE: मोनालिसा की शादी को सनोज मिश्रा ने बताया लव जिहाद

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. इस शादी से उनकी फैमिली सख्त खिलाफ है. वहीं अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस शादी को लव जिहाद बताया है. सनोज मिश्रा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DVvvHZ9j7vR/

07:57 (IST) 12 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2' ने कितनी की कमाई?

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.59 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 13 दिनों में अब तक 38.64 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 43.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DViCKu7jDfm/?hl=en

07:21 (IST) 12 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar फेम डायरेक्टर आदित्य धर का बर्थडे आज

'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. आदित्य धर ने डायरेक्शन में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म से कदम रखा था. साल 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. वहीं आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं पिछले साल 'धुरंधर' डायरेक्ट करके भी आदित्य धर ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी.

07:01 (IST) 12 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar FA9LA रैपर का इंडिया टूर हुआ कैंसिल

'धुरंधर' के वायरल गाने FA9LA के रैपर फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल हो गया है. 14-15 मार्च को मुंबई में होने जा रहा फ्लिपराची का लाइव शो अब नहीं होगा. सारेगामा इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो के रद्द होने की बात कही है. वहीं इसका कारण मिडिल ईस्ट में हो रही वॉर है. फ्लिपराची को अब लाइव सुनने का सपना फैंस के लिए सपना ही रह गया है. शो कैंसिल होने से फैंस का भी दिल टूट गया है.

First published on: Mar 12, 2026 07:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.