Entertainment News : विवाद बढ़ने पर एआर रहमान ने जारी किया वीडियो कहा, "मेरी बातों का गलत मतलब न निकाला जाए"

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. रहमान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पिछले 8 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से काम मिलना काफी कम हो गया है. अब इस पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का भी बयान सामने आ गया है. दरअसल सिंगर शान और एक्ट्रेस कंगना रनौत जैसी हस्तियों ने रहमान के दावे को गलत बताया है. विवाद को बढ़ता देख अब एआर रहमान ने अपनी सफाई दी है. दरअसल उन्होंने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि मैं किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता था, संगीत हमेशा लोगों को जोड़ने और प्यार बांटने का काम करता है. एआर रहमान ने कहा कि उम्मीद है कि उनकी बातों का गलत मतलब नहीं निकाला जाएगा.

विज्ञापन

मिनिषा लांबा का जन्मदिन

रणबीर कपूर की एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. ‘यहां’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मिनिषा आज इंडस्ट्री से दूर हैं. वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की झलक अपने फैंस को दिखाती रहती हैं. बता दें मिनिषा ने ‘बचना ऐ हसीनों’ में रणबीर कपूर संग रोमांस कर सुर्खियां बटोरी थी.

विज्ञापन

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ और वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. ‘राहु-केतु’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की ही कमाई की. वहीं ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की. इसक साथ ही प्रभास की ‘द राजा साहब’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 136.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में अब तक फिल्म ने 193 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: KING की रिलीज डेट पर मेकर्स ने दिया हिंट

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई यही जानना चाहता है कि उनकी फिल्म 'किंग' कब रिलीज होगी. फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा हिंट दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड संग नजर स्पॉट हुए आमिर खान, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डालकर चल रहे हैं. दोनों का यह प्यारा वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DTqQV5skre7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सऊदी अरब में छुट्टी मनाने को लेकर क्या बोले Shah Rukh Khan?

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हाल ही में जॉय अवॉर्ड्स में शामिल हुए. इस बीच किंग खान ने सऊदी अरब में छुट्टी बिताने को लेकर बात की. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तलाक के बाद गायब हुए Jai Bhanushali?

जय भानुशाली और माही विज को लेकर अब भी इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं. हालांकि, जय को लेकर फैंस थोड़ी टेंशन में भी हैं. सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जय को लेकर चर्चा है. देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Joy Awards 2026 में छाए किंग खान, ब्लैक सूट में लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. किंग खान इन दिनों सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत किया है, जहां उन्होंने चार चांद लगा दिया है. किंग खान को इस अवॉर्ड्स शो में ब्लैक सूट में देखा गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sonam Bajwa ने Border 2 के सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीरें

पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: 2025 की वो फ्लॉप फिल्म, जो दूसरे नंबर पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म ट्रेंड में आ गई है, जो साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉर्डर 2 से दृश्यम 3 तक, 2026 में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी सीक्वल फिल्में

बॉलीवुड के लिए साल 2026 काफी खास होने वाला है. क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं, जिसके लिए दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस लिस्ट में सनी देओल से लेकर रणवीर सिंह का नाम शामिल है. आज हम आपको इस स्टोरी में 8 फिल्मों के सीक्वल के बारे में बताएंगे, जो 2026 में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भूषण कुमार संग अफेयर की खबरों पर नोरा का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही को लेकर 4 साल पूरा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में भूषण कुमार और नोरा फतेही के अफेयर की अफवाहों को लेकर लिखा गया था. दरअसल इस पोस्ट पर नोरा ने एक रिएक्शन दिया था, जो अब काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ब्लैक मैजिक से हुई शेफाली जरीवाला की मौत?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन 2025 में हुआ था, जिसके बाद से ही यह सवाल बार-बार सोशल मीडिया पर उठता रहता है कि क्या उनका निधन ब्लैक मैजिक की वजह से हुआ है. दरअसल अब उनके पति ने इसपर खुलकर बात कही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सिनेमा का वो ‘विलेन’ जो 50 दिन तक नहीं नहाया

हिंदी सिनेमा का एक विलेन ऐसा भी, जो 50 दिन तक नहीं नहाया था. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने किरदार में इतनी जान डाली की 14 सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सिनेमा के इस सुपरस्टार ने पोते को अपनाने से किया था इनकार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सीनियर एनटीआर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. आज हम आपको उनके जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Pushpa 2 का ओपनिंग डे पर ही जापान में निकला दीवाला

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन-ड्रामा तेलुगू फिल्म 'पुष्पा 2' जापान में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहद निराशाजनक रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Manoj Tiwari के घर हुई लाखों की चोरी

पॉपुलर अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हो हुई है. चोर ने डुप्लीकेट चाबियों की मदद से लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है. इस घटना को मनोज तिवारी के एक पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है. पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 2019 की वो फिल्म, जो Netflix पर 6वें नंबर पर कर रही ट्रेंड

रानी मुखर्जी की एक फिल्म ऐसी है, जिसका तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. इस बीच अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट ट्रेंड कर रहा है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: RajKummar Rao ने रिवील किया बेटी का नाम

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव और उनकी वाइफ पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि कपल ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राम चरण ने जिम सेल्फी की शेयर

राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जिम की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DTnIksUDzws/?utm_source=ig_embed&ig_rid=119b95c6-9f72-4094-84b3-02a049fad4ce

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम किया रिवील

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है. साथ ही कपल ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है. पत्रलेखा और राजकुमार राव की लाडली का नाम पार्वती पॉल राव है.

https://www.instagram.com/p/DTo-ZUaCZ3h/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ff70afb7-c1a2-4d64-8e95-2a2dca733c39

Entertainment News LIVE: जाह्नवी कपूर ने शेयर की 10 साल पुरानी फोटोज

जाह्नवी कपूर ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए 2016 की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इनमें एक्ट्रेस ने वीडियोज भी शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DTnpJ1YEm4e/?utm_source=ig_embed&ig_rid=38910df8-907f-4643-a3c4-409c82765aba&img_index=16

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने एआर रहमान को लिया आड़ हाथ

कंगना रनौत ने एआर रहमान को आड़े हाथ लिया है. दरअसल हाल ही में एआर रहमान ने 'छावा' को समाज को 2 हिस्सों में बाटने वाली फिल्म बताया था. इस पर कंगना एआर रहमान पर खूब भड़कीं और कहा कि आप फैलाना बंद करें. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कौन है सारा अर्जुन का फेवरेट एक्टर?

'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने हाल ही में रिवील किया है कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है. यूफोरिया' के ट्रेलर लॉन्च के मौके एक्ट्रेस ने बताया कि उनके फेवरेट एक्टर विजय देवरकोंडा हैं. वो उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करती हैं.

https://www.instagram.com/p/DTSWzE3CN0T/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: वरुण धवन के सपोर्ट में आए सुनील शेट्टी

'बॉर्डर 2' अभी रिलीज भी नहीं हुई है और वरुण धवन को उनके एक्सप्रेशन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब वरुण के सपोर्ट में सुनील शेट्टी आए हैं. सुनील शेट्टी ने कहा कि अभी फिल्म लोगों ने देखी भी नहीं है और ट्रोल कर रहे हैं, वरुण ने फिल्म में अच्छा काम किया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस तमिल 9' का ग्रैंड फिनाले आज

'बिग बॉस तमिल 9' का आज ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. इस सीजन का आखिरी एपिसोड आज शाम 6 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' ने 9 दिनों में कितनी की कमाई?

'द राजा साहब' की रफ्तार भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की. 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 136.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 193 करोड़ कमा लिए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 200 के पार पहुंच सकता है.

https://www.instagram.com/p/DTDj39xAd8Z/

Entertainment News LIVE: धनुष संग शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पहला पोस्ट

धनुष के साथ शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने पहला पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर मृणाल का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया. दरअसल मृणाल ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो नाव में सनसेट के मजे लेती दिख रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'हैप्पी पटेल' और 'राहु-केतु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की 'राहु-केतु' और वीर दास की 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. 'राहु-केतु' ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की ही कमाई की. वहीं 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: मिनिषा लांबा का बर्थडे आज

रणबीर कपूर की एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 'यहां' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मिनिषा आज इंडस्ट्री से दूर हैं. वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की झलक अपने फैंस को दिखाती रहती हैं. बता दें मिनिषा ने 'बचना ऐ हसीनों' में रणबीर कपूर संग रोमांस कर सुर्खियां बटोरी थी.

https://www.instagram.com/p/DP5y74PijkW/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: The 50 के लिए कंफर्म हुए 2 और कंटेस्टेंट्स

अपकमिंग रियलिटी शो The 50 सुर्खियों में छाया हुआ है. मेकर्स धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के चेहरे से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं. करण पटेल और फैजल शेख के बाद अब 2 और कंटेस्टेंट्स को कंफर्म टिकट मिल गया है. 'द 50' में बिग बॉस फेम मोनालिसा अपने पति विक्रम सिंह राजपूत के साथ शो में तड़का लगाती नजर आने वाली हैं. हाल ही में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दोनों अपने हाथों में The 50 के टिकट पकड़े नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTnJBriiPsn/

Entertainment News LIVE: अभी ठीक करके देता हूं...जॉनी लीवर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, क्या आपने देखा

अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' आपको याद ही होगा. अगर आपको फिल्म का नाम याद नहीं भी होगा, तो आपको जॉनी लीवर का यह डायलॉग. अभी ठीक करके देता हूं... याद होगा. दरअसल आज सालों बाद जॉनी लीवर ने इस डायलॉग को दोहराया है. बता दें कि पैपाराजी के कहने पर जॉनी इस आइकॉनिक डायलॉग को बोलते हुए नजर आ रहे है. वहीं अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DTnxLVGExuP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: बबीता जी ने बताया कैसा चाहिए सपनों का राजकुमार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की फेम बबीता जी (मुनमुन दत्ता) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कही है. इतनी ही नहीं एक्ट्रेस ने ब्रेकअप और शादी पर बड़ा खुलासा किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा के खिलाफ ठोका मानहानि केस

संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इसी बीच प्रिया कपूर ने अपनी ननद मधिरा पर एक याचिका दायर कराई है. उन्होंने कहा है कि मंधिरा सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने का काम कर रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शादी के बाद नूपुर सेनन का पहला वीडियो वायरल, न मंगलसूत्र न सिंदूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने एक दूसरे से शादी कर ली है. हालांकि शादी के कुछ दी बाद ही नूपुर को पैपाराजी ने स्पॉट किया है. अब उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि नूपुर जींस और टॉप में नजर आ रही है. वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल नूपुर के गले में न तो मंगलसूत्र दिख रहा है और न ही मांग में सिंदूर. सब यही सोच रहे हैं कि अभी तो उनकी शादी हुई थी.

https://www.instagram.com/reel/DTna9GVEoHW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: नई नवेली दुल्हन Nupur Sanon का ये कैसा हाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की हाल ही में शादी हुई है. शादी के एक हफ्ते में ही नूपुर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. आइए जानते हैं आखिर क्यों? पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: ‘रांझणा’ के डायरेक्टर पर एरोस ने ठोका 84 करोड़ का दावा

बॉलीवुड में कॉपीराइट का विवाद काफी गरमाया हुआ है. एरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट में फिल्म निर्माता आनंद एल. राय और उनकी कंपनी कलर येलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी के खिलाफ एक याचिका दायर की है. उन्होंने आनंद एल राय और उनकी कंपनी पर 84 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. पढिए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan की वो फिल्म, जिसे Sunny Deol ने किया था रिजेक्ट

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, लेकिन सनी देओल ने एक ऐसी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, जिसने शाहरुख खान को किस्मत चमका दी थी. पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: 2026 में रिलीज होंगी ‘गुल्लक 5’, ‘पंचायत 5’ समेत 6 वेब सीरीज

साल 2025 में ओटीटी पर कई सारी वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी. दरअसल इन वेब सीरीज के सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2026 में 'गुल्‍लक 5', 'पंचायत 5', 'कोहरा 2' और 'अनदेखी 2' तक, इन 6 वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज होने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karan Aujla पर लगे चीटिंग के आरोप, पारुल गुलाटी का बड़ा बयान

पॉपुलर सिंगर करण औजला की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक औजला की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच पारुल गुलाटी का एक वीडियो सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2025 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म ने 6 फिल्मों को नचाया

बॉक्स ऑफिस रिलीज होने वाली हर फिल्म हिट नहीं होती है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो टिकट खिड़की से उतरने का नाम ही नहीं लेती हैं. आइए जानते हैं एक ऐसी ही फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: सीरियल किलर बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने करियर को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि वह सीरियल किलर बनना चाहती हैं और रेखा के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: जब आफत में पड़ गई थी आम्रपाली दुबे-निरहुआ की जान

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने और दिनेश लाल यादव निरहुआ से जुड़ा किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक बार दोनों की जान आफत में पड़ गई थी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का ‘महाराज’, आज करता है लोगों के दिलों पर राज

आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस अभिनेता के बारे में बता रहे हैं. जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: गोविंदा के अफेयर पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा 63 साल की उम्र में एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी वाइफ सुनीता ने एक्टर के अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी और कहा कि गोविंदा ने अपने बच्चों की बिल्कुल भी मदद नहीं की है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नहीं टलेगी 'धुरंधर 2' की रिलीज

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट देशभर में चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इसका यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश है. ऐसे में अब मेकर्स ने क्लीयर किया है कि इस फिल्म को उसी दिन रिलीज किया जाएगा. मूवी को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. कई फैंस, जिन्होंने 'धुरंधर' को थिएटर में कई बार देखा है, इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर को टैग करते हुए पहले पार्ट के लिए अपना प्यार जाहिर किया. ऐसे में आदित्य ने बताया कि पिक्चर पोस्टपोन नहीं हो रही है.

Entertainment News LIVE: 10 साल पहले रिलीज हुई वो फिल्म, जिसने लूटे थे 2059 करोड़

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की की फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं, जिन्हें आज भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. आज हम आपको आमिर की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: ‘पेड्डी’ का ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना 200 मिलियन के पार

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' इन दिनों काफी चर्चा में है. ऐसे में इस फिल्म का गाना 'चिकरी चिकरी' के गाने ने रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने 5 भाषाओं में मिलकर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिया है. फिल्म को 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 53 मिनट की वो फिल्म, जो ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच रानी की एक फिल्म ट्रेंड में आ गई है. पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ने 'मर्दानी 3' को बताया 'क्रेजी कूल'

रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में रश्मिका मंदाना ने फिल्म का ट्रेलर देखा और इसे उन्होंने क्रेजी और कूल बताया है.

https://www.instagram.com/p/DTmxQX5CkRp/?img_index=1

Entertainment News LIVE: Netflix 'हक' को पछाड़ इस फिल्म का कब्जा, टॉप 10 में बनी नंबर-1

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में देशभर में ट्रेंड कर रही हैं. इसमें सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. जहां 'हक' काफी दिनों से ट्रेंड कर रही थी वहीं ये दूसरे नंबर पर आ गई है. चलिए बताते हैं टॉप 10 में नंबर वन पर कौन सी फिल्म ट्रेंड कर रही है. देखिए लिस्ट.

Entertainment News LIVE: बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर की मां का रेखा के साथ क्या रिश्ता?

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच हम आपको फिल्म की प्रोड्यूसर की मां से जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह पर सुनील शेट्टी फिदा

'धुरंधर' को लेकर सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह की तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'परफॉर्मेंसेज शानदार हैं. उन्होंने अक्षय खन्ना को 10 में से 10 दिया है.वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं. लेकिन रणवीर के बारे में उन्होंने साफ कहा, 'वो 10 में से 100 हैं। पूरी फिल्म रणवीर सिंह ही हैं, शेट्टी को सबसे ज्यादा प्रभावित रणवीर का संयम (रेस्ट्रेंट) लगा, जो मुख्यधारा के हीरोइज्म में कम ही देखने को मिलता है. जहां अक्षय खन्ना का किरदार ज्यादा एक्सप्रेसिव था, वहीं रणवीर की चुनौती अंदरूनी थी.'

Entertainment News LIVE: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पवन सिंह?

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह पिछले दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थे. ऐसे में अब अभिनेता ने महिमा सिंह संग लिंकअप और तीसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी है. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कौन है आम्रपाली दुबे का फेवरेट?

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में अक्सर कॉम्पिटिशन देखने के लिए मिलता है. ऐसे में आम्रपाली दुबे से दोनों स्टार्स में से किसी एक एक्टर को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने पहले तो तीसरे ऑप्शन को चुना. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल ने शेयर कीं 10 साल पुरानी फोटोज

कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी 10 साल पुरानी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में ईसाबेल ने स्कीइंग करते हुए वीडियो भी शेयर किया है. ईसाबेल की इस पोस्ट में कैटरीना कैफ ने भी रिएक्ट किया है. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कैटरीना ने लिखा, 'उम्म स्कीइंग.' सोशल मीडिया पर कैटरीना का ये कमेंट काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DTkzBkvihGS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c631ca70-c55e-4bb5-81cd-91efcb51cae0

Entertainment News LIVE: 81वां जन्मदिन मना रहे जावेद अख्तर

जावेद अख्तर आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. फेमस गीतकार अपने करियर में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं और साथ ही 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. सलीम खान के साथ जावेद अख्तर की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी फेमस रही है.

Entertainment News LIVE: फरवरी में शुरू होगी 'दोस्ताना 2' की शूटिंग?

विक्रांत मैसी और लक्ष्य की अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

Entertainment News LIVE: बी प्राक को मिली धमकी

पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है. सिंगर को आरोपी ने एक ऑडियो मैसेज भेजा और उसमें कहा कि अगर 10 करोड़ रुपये नहीं मिले तो हम तुम्हें मिट्टी में मिला देंगे. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DS1_9v8EeMA/?utm_source=ig_embed&ig_rid=938fe8d0-418f-4ead-9180-40a703b96afc

Entertainment News LIVE: पति निक जोनस की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया प्यार

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में सूट-बूट में कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज को निक के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. वहीं निक की इन फोटोज पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रियंका ने प्यार भरे इमोजी रिएक्ट किए हैं.

https://www.instagram.com/p/DTltDLbkhK1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=57641e2b-0150-4588-82d2-8b11893e926a

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' में कार्तिक आर्यन ने वसूली मोटी रकम

'तू मेरी मैं तेरा...' में कार्तिक आर्यन ने मेकर्स ने मोटी रकम वसूली है. हाल ही में एक्टर की फीस का खुलासा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से 50 करोड़ फीस ली थी. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSj9_8wD-GL/?img_index=1

Entertainment News LIVE: प्रभास की 'द राजा साहब' ने 8 दिनों में कितने छापे नोट?

प्रभास की 'द राजा साहब' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 133.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में अब तक फिल्म ने 188.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DTDj39xAd8Z/

Entertainment News LIVE: मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें निकलीं झूठी!

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वयारल हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'राहु-केतु' और 'हैप्पी पटेल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की 'राहु-केतु' और वीर दास की 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 'राहु-केतु' ने पहले दिन 1 करोड़ की ही कमाई की. वहीं 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रसिका दुग्गल का बर्थडे आज

'मिर्जापुर' की 'बीना भाभी' रसिका दुग्गल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. रसिका कई फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने 'मिर्जापुर' और 'दिल्ली क्राइम' जैसी वेब सीरीज में काम कर ऑडियंस का दिल जीत लिया. आज एक्ट्रेस को ओटीटी क्वीन के नाम से जाना जाता है. फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं.

https://www.instagram.com/p/DTUR5wQiN2p/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने शेयर की 10 साल पुरानी फोटोज

इंस्टाग्राम के ट्रेंड को फॉलो करते हुए आलिया भट्ट ने अपनी 2016 की कहानी बताई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 10 फोटोज शेयर किए हैं. इन फोटोज में शाहरुख खान, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा और सोनी राजदान दिख रहे हैं. वहीं कुछ फोटोज में आलिया ने अपने लुक्स भी दिखाए हैं.

https://www.instagram.com/p/DTk07PFDOyD/?img_index=3

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ