धनुष संग शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पहला वीडियो, मिनटों में हुआ वायरल

Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours: फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में इन दिनों मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें काफी वायरल हो रही हैं. हालांकि मृणाल के करीबी ने क्लीयर कर दिया है कि एक्ट्रेस अभी शादी नहीं कर रही हैं. इसी बीच मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया है.

Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours

शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर का पहला पोस्ट

Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours: साउथ से बॉलीवुड तक छाने वालीं मृणाल ठाकुर की साउथ सुपरस्टार धनुष संग शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस के करीबी ने इन खबरों को फेक बताया है और क्लीयर करते हुए कहा है कि मृणाल का अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है. वहीं अब इन खबरों के बीच मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मृणाल ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, मिनटों में ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.

विज्ञापन

शादी की खबरें वायरल

धनुष के साथ मृणाल ठाकुर का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में धनुष और मृणाल साथ में नजर आए थे, जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग रूमर्स शुरू हो गई थी. वहीं अब हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुईं कि दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जिसके बाद से धनुष और मृणाल के फैंस भी खुश हो गए थे. हालांकि मृणाल के एक करीबी ने बताया है कि ये खबरें झूठी हैं और इन पर यकीन ना करें.

विज्ञापन

मृणाल ने शेयर किया वीडियो

वहीं अब इन खबरों के बाद मृणाल का पहला पोस्ट सामने आया है. मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक नाव में बैठी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस नाव से सनसेट का आनंद ले रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही हैं और उनके बाल हवा में लहरा रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘स्थिर, दमकती हुई और अडिग!’ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रिलेशनशिप पर दोनों ने साधी चुप्पी

बता दें मृणाल और धनुष ने अभी तक अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. दोनों ही अपनी शादी की खबरों पर भी चुप्पी साधे बैठे हैं. वहीं धनुष की पिछले साल ‘तेरे इश्क में’ फिल्म रिलीज हुई है, जिसे ऑडियंस से काफी प्यार मिला. इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं मृणाल की बात करें तो उनकी पिछले साल अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज हुई थी. अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ