---विज्ञापन---

शादी और ब्रेकअप पर ‘बबीता जी’ का बड़ा खुलासा, बताया कैसा चाहिए सपनों का राजकुमार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की फेम बबीता जी (मुनमुन दत्ता) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कही है. इतनी ही नहीं एक्ट्रेस ने ब्रेकअप और शादी पर बड़ा खुलासा किया है.

---विज्ञापन---

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो साल 2008 में शुरू हुआ था. उस वक्त से मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी है. इस शो में वो बबीता जी का रोल करते हुए नजर आती है. दरअसल यह इतने सालों से चल रहा है कि हर चेहरा लोगों के दिलों में बस गया है. जिनमे से एक नाम बबीता जी का भी है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दिलीप जोशी (जेठालाल गड़ा) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) को लोगो काफी पसंद करते हैं. आपको बता दें कि पहली बार उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कही है.

यह भी पढ़ें: ‘रांझणा’ के डायरेक्टर पर एरोस ने ठोका 84 करोड़ का दावा, धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ से जुड़ा है मामला

मुनमुन दत्ता ने पर्सनल लाइफ को लेकर क्या कहा ?

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में मुनमुन दत्ता ने प्यार, ब्रेकअप और शादी पर खुलकर बात कही है. मुनमुन दत्ता से पूछा गया है कि  आपको शादी करनी है? इस बात का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे प्यार से प्यार है. हालांकि मैं इसे लेकर अभी तक कोई क्लियर नहीं हूं कि शादी करनी है या नहीं. अगर मेरी किस्मत मेरी शादी लिखी होगी, तो वो हो कर रहेगी.’ मुनमुन दत्ता ने आगे कहा, ‘मैं वो लड़की नहीं हूं, जो शादी के पीछे भागे.’ उन्होंने ने आगे कहा कि मै अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हूं. मुनमुन दत्त ने आगे कहा, ‘मेरा बचपन से कोई सपना नहीं है कि मेरा पति ऐसा होना चाहिए या फिर मेरी शादी ऐसी होनी चाहिए .

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT Release: 2026 में रिलीज होंगी ‘गुल्लक 5’, ‘पंचायत 5’ समेत 6 वेब सीरीज

बबीता जी को कैसा लड़का है पसंद ?

वहीं मुनमुन दत्ता से सवाल पूछा गया कि आपको कैसा लड़का पसंद है, तो उन्होंने जवाब दिया. ‘लड़का होशियार हो, उसके पास पैसा हो, कम्युनिकेशन स्किल्स हो और गुड लुकिंग हो. उन्होंने आगे कहा कि मैं वो लड़की नहीं हूं, जो झूठ बोलू कि मुझे लड़के में सारी चीजें होनी चाहिए. इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें आज कल एक कोरियर एक्टर्स पर काफी क्रश हो रहा है. इतना ही नहीं उन्हें पसंद भी आ रहा है.

First published on: Jan 17, 2026 11:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola