प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा के खिलाफ ठोका मानहानि केस, कोर्ट पहुंचा पारिवारिक विवाद

संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इसी बीच प्रिया कपूर ने अपनी ननद मधिरा पर एक याचिका दायर कराई है. उन्होंने कहा है कि मंधिरा सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने का काम कर रही हैं.

Mandhira

प्रिया कपूर (File Photo)

बॉलीवुड में इन दिनों एक फैमिली विवाद काफी सुर्खियों में बना हुआ है.  बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर को तलाक के पेपर जमा कराने की मांग की है. इसी बीच दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने करिश्मा कपूर का साथ दिया था. दरअसल कल उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, “ये जो कुछ किया जा रहा मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. पहली बात तो यह है कि अगर मेरे भाई को उनसे (प्रिया) कोई बात करनी होती, तो वो शादी के दौरान ही कर देते. यही कारण है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो ये सब क्यों कर रही हैं.”

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया कपूर ने मंधिरा के खिलाफ दायर की याचिका

हालांकि, अब संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा और एक अन्य सदस्य के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है. दरअसल प्रिया ने यह आरोप लगाया है कि उनकी ननद मंधिरा पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है. इतना नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंधिरा ये सब इसलिए कर रही है ताकि मेरी (प्रिया) प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सके.

विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रिया कपूर को बुलाया

आपको बता दें कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दायर शिकायत में यह कहा गया है कि मंधिरा कपूर स्मिथ ने पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और न्यूज में ऐसी बातें कहीं हैं, जिसे सुनकर लगता है कि वो निजी हमले कर रही है.  दरअसल अभी भी यह पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है. आपको बता दें कि आज यानी 17 जनवरी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग ने इस पूरे मामले की सुनवाई की है. दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रिया कपूर को 21 तारीख को कोर्ट में बुलाया है. ताकी वो यहां आकर सबूत रिकॉर्ड करा सकें

विज्ञापन

प्रिया ने कारवाई की मांग की

प्रिया कपूर ने अपनी याचिका में कहा है कि मंधिरा के द्वारा लगाए आरोप बेकार है और उनके सम्मान और सामाजिक इज्जत पर सीधा हमला है. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के जरिए अदालत में याचिका दायर कर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ