'रांझणा' के डायरेक्टर पर एरोस ने ठोका 84 करोड़ का दावा, धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड में कॉपीराइट का विवाद काफी गरमाया हुआ है. एरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट में फिल्म निर्माता आनंद एल. राय  और उनकी कंपनी कलर येलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी के खिलाफ एक याचिका दायर की है. उन्होंने आनंद एल राय और उनकी कंपनी पर 84 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है

Aanand L Ray

आनंद एल राय (File Photo)

हिंदी सिनेमा में कॉपीराइट का विवाद काफी गरमाया हुआ है. दरअसल एरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गई है. उन्होंने फिल्म निर्माता आनंद एल. राय  और उनकी कंपनी कलर येलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है. दरअसल एरोस कंपनी ने आनंद एल. राय पर यह आरोप लगाया है कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’  को दर्शकों के सामने इस तरह से प्रचार किया गया है कि उनकी साल 2013 में रिलीज हुई  ‘रांझणा’ से जोड़ा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका

आपको बता दें कि कंपनी बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका में यह भी कहा है कि आनंद एल. राय ने इस फिल्म को  ‘स्पिरिचुअल सीक्वल’ के तौर पर पेश किया है और उनकी फिल्म  ‘रांझणा’ की पहचान और प्रतिष्ठा से खूब पैसे कमाए हैं.  वहीं एरोस ने यह भी साफ किया है कि इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी. दायर याचिका के मुताबिक यह मामला कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क उल्लंघन और पासिंग ऑफ जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

 कब होगी अगली सुनवाई ?

एरोस ने फिल्म निर्माता आनंद एल. राय पर 84 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. दरअसल दिलचस्प बात यह है कि फिल्म रांझणा’ को आनंद एल. राय ने ही डायरेक्ट किया था.  लेकिन फिल्म रांझणा का प्रोडक्शन और वितरण का अधिकार एरोस इंटरनेशनल कंपनी के पास है. हालांकि अभी तक आनंद एल राय की कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है. इस मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी की जाएगी

विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी ‘रांझणा’

आपको बता दें कि रांझणा फिल्म साल 2013 में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 93.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये की लागत आई थी. इस फिल्म में धनुष के साथ सोनम कपूर नजर आई थी. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ