'कोई प्लान नहीं…', मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें निकलीं झूठी? सामने आई सच्चाई

Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours: मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के एक करीबी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों को झूठा ठहराया है. चलिए आपको भी बताते हैं इन खबरों की सच्चाई क्या है?

Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें वायरल

Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours: साउथ से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वालीं मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनों एक्टर्स फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि अब इन खबरों पर ब्रेक लग गया है. एक्ट्रेस के करीबी ने बताया है कि ये महज अफवाहें हैं, इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर करीबी ने और क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

क्या है शादी के पीछे की सच्चाई?

मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वहीं हाल ही में जब दोनों की शादी की खबरें सामने आई तो फैंस भी शॉक्ड हो गए. खबरें हैं कि मृणाल और धनुष फरवरी में शादी करने जा रहे हैं. वहीं अब एचटीसीटी की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने इन अफवाहों पर बात की है और मृणाल की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए, इसके पीछे की सच्चाई बताई है.

विज्ञापन

अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप?

करीबी सूत्र एचटीसीटी से बात करते हुए बताया, ‘मृणाल अगले महीने शादी नहीं कर रही हैं, ये महज अफवाहें हैं जो सोशल मीडिया पर बेवजह वायरल हो रही हैं. मृणाल के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं और इस समय शादी करना नामुमकिन है. फरवरी में एक्ट्रेस की एक फिल्म रिलीज होने जा रही है और मार्च में एक और तेलुगु फिल्म आ रही है. ऐसे में शादी का कोई प्लान नहीं है.’ उन्होंने आगे ये भी कहा कि अभी एक्ट्रेस का पूरा ध्यान अपने काम पर है.

विज्ञापन

मृणाल और धनुष की डेटिंग रूमर्स कब शुरू हुई?

मृणाल के करीबी सूत्र ने अब एक्ट्रेस की शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. बता दें मृणाल और धनुष की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में भी मृणाल के साथ धनुष नजर आए थे. जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें और वायरल होने लगीं. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई बयान जारी नहीं किया है. बता दें धनुष की पिछले साल ही बॉलीवुड फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया. इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आई थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ