---विज्ञापन---

भूषण कुमार संग अफेयर की अफवाहों पर नोरा फतेही का रिएक्शन वायरल, 4 साल पुराने पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही को लेकर 4 साल पूरा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में भूषण कुमार और नोरा फतेही के अफेयर की अफवाहों को लेकर लिखा गया था. दरअसल इस पोस्ट पर नोरा ने एक रिएक्शन दिया था, जो अब काफी वायरल हो रहा है.

फिल्मी दुनिया से ब्रेकअप और अफेयर जैसी खबरें आना आम बात है. लेकिन इन दिनों मशहूर डांसर नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई है. कुछ दिनों पहले एक ऐसी खबर सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा था कि नोरा मोरक्को के फुटबॉल अशरफ हकीमी को डेट कर रही हैं. दरअसल नोरा ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वो मोरक्को की टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही थी. माना ऐसा जा रहा था कि नोरा इस फुटबॉल ग्राउंड पर अशरफ हकीमी को चियर करने आई थी. लेकिन अब नोरा एक 4 साल पुराने पोस्ट के कारण दोबारा सुर्खियों में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: ब्लैक मैजिक से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? अफवाहों पर पति ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

4 साल बाद वायरल हुआ पोस्ट

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा और भूषण कुमार की अफेयर की अफवाहों का जिक्र किया गया है. इतना ही नहीं नोरा ने इस वायरल पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया था. जो अब काफी चर्चा में बना हुआ है. आपको बता दें कि साल 2022 में एक पोस्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि भूषण कुमार का नोरा के साथ अफेयर चल रहा है.

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए करना पड़ेगा और इंतजार, यहां देखें कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट

---विज्ञापन---

नोरा और भूषण कुमार का 2 साल चला था अफेयर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार यह दावा फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने किया था. उन्होंने कहा था कि नोरा और भूषण कुमार का अफेयर करीब 2 सालों तक चला था. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया था कि भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार को इस बात की जानकारी थी. वहीं खबरें यह भी आ रही थी कि भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार अलग होने वाले हैं. लेकिन बाद में कपल ने इन सब बातों से इंकार कर दिया था और कहा था कि यह सिर्फ अफवाह है.

यह भी पढ़ें: 13 साल बड़े एक्टर को डेट कर चुकी हैं TV की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं वो?

---विज्ञापन---

नोरा का रिएक्शन हुआ वायरल

नोरा और भूषण कुमार की अफेयर की खबरें एक बार फिर चर्चा में तब आई,जब एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी अफेयर वाली पोस्ट को रेडिट थ्रेड से दोबारा शेयर किया है. इस पोस्ट में नोरा का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है. दरअसल नोरा फतेही इस पोस्ट के नीचे लिखा ‘वाह’ और हंसने वाला इमोजी भी लगाई है. इस पोस्ट में नोरा का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.

First published on: Jan 18, 2026 06:23 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola