Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ के सेट से फेवरेट मोमेंट को किया याद, सेल्फी की शेयर

Entertainment News in Hindi LIVE: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 7, 2026 08:45 IST
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से सेट से जुड़ा अपना फेवरेट मोमेंट ऑडियंस के साथ शेयर किया. एक्टर ने कहा कि हम जयपुर में शूटिंग कर रहे थे, तभी एक महिला मेरे पास आई और उन्होंने सेल्फी लेने की मांग की. लेकिन फनी बात ये थी कि उन्होंने मेरे साथ घूंघट में सेल्फी ली. अक्षय कुमार ने इस सेल्फी को शेयर भी किया. सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार की ये सेल्फी काफी वायरल हो रही है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

जितेंद्र का बर्थडे

दिग्गज एक्टर जितेंद्र आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से की थी. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर फैंस का दिल जीता. उनकी फिल्मों की लिस्ट में  जीने की राह , हमजोली , कारवां , बिदाई , उधर का सिंदूर , धर्मवीर , स्वर्ग नरक , जानी दुश्मन , आशा , मेरी आवाज सुनो , फर्ज और कानून , हिम्मतवाला , तोहफा , मकसद , स्वर्ग से सुंदर और खुदगर्ज भी शामिल है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ ने तीसरे वीकेंड पर मचाया कोहराम, क्या ‘Pushpa 2’ का टूटेगा महा रिकॉर्ड?

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन 10 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. ‘धुरंधर द रिवेंज’ का भारतीय नेट कलेक्शन 19 दिनों में 1,023.77 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,225.72 करोड़ है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1,622.72 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:38 (IST) 7 Apr 2026
Entertainment News LIVE: आदित्य धर ने विराट कोहली की पोस्ट पर किया रिएक्ट

विराट कोहली ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धुरंधर 2' की पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं. वहीं अब आदित्य धर ने इस विराट कोहली की पोस्ट पर रिएक्ट किया है. आदित्य धर ने कहा कि यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि विराट ने पोस्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर

08:00 (IST) 7 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन 10 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. 'धुरंधर द रिवेंज' का भारतीय नेट कलेक्शन 19 दिनों में 1,023.77 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर द रिवेंज' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,225.72 करोड़ है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1,622.72 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:26 (IST) 7 Apr 2026
Entertainment News LIVE: जितेंद्र का बर्थडे आज

दिग्गज एक्टर जितेंद्र आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर फैंस का दिल जीता. उनकी फिल्मों की लिस्ट में  जीने की राह , हमजोली , कारवां , बिदाई , उधर का सिंदूर , धर्मवीर , स्वर्ग नरक , जानी दुश्मन , आशा , मेरी आवाज सुनो , फर्ज और कानून , हिम्मतवाला , तोहफा , मकसद , स्वर्ग से सुंदर और खुदगर्ज भी शामिल है.

07:05 (IST) 7 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' के सेट से अक्षय कुमार ने शेयर की फेवरेट याद

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से सेट से जुड़ा अपना फेवरेट मोमेंट ऑडियंस के साथ शेयर किया. एक्टर ने कहा कि हम जयपुर में शूटिंग कर रहे थे, तभी एक महिला मेरे पास आई और उन्होंने सेल्फी लेने की मांग की. लेकिन फनी बात ये थी कि उन्होंने मेरे साथ घूंघट में सेल्फी ली.

First published on: Apr 07, 2026 07:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.