हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:32 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर छा गई थी 9 एपिसोड की ये सीरीज

अपने ओटीटी प्लेटफार्म पर 'पंचायत' और 'चाचा विधायक है हमारे' जैसी वेब सीरीज तो देखी होगी. लेकिन आप कुछ नया देखना चाह रहे हैं तो आज हम आपको 9 एपिसोड वाली एक धासू सीरीज के बारे में बताएंगे, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी. चलिए जानते हैं इसके बरे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:55 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: शूटिंग के बीच Rahul Banerjee की समुद्र में गिरकर हुई मौत

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे से हुआ है. एक्टर के निधन के निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

21:02 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर आई 2 घंटे 9 मिनट की क्राइम-एक्शन फिल्म, तो दूसरा पार्ट भी टॉप 10 में

ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं, लेकिन कुछ पुरानी फिल्में भी अचानक से ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कमाल की फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

20:28 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते Netflix से ZEE5 तक रिलीज होंगी 8 नई फिल्में-सीरीज, नोट कर लें तारीख

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म और सीरीज देखना आज के समय में हर किसी को काफी पसंद आता है. अगर आपको भी ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 8 नई फिल्म-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल के बीच रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

20:03 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 ने दूसरे संडे भी की ताबड़तोड़ कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म की 11वें दिन की कितनी कमाई हुई? पढ़ें पूरी खबर...

19:40 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में मारी एंट्री, रिलीज किया ये गाना

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का ने तेलुगू सिनेमा में पावरफुल डेब्यू किया है. पवन सिंह का 'टच बडी' नाम का एक गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:56 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के 10 दिन पूरे, इस दिन रहा सबसे कम कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म की कमाई भी कमाल की हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे से लेकर 10 दिन मे कितनी-कितनी कमाई की है? पढ़ें पूरी खबर...

18:39 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 सीरीज

आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में या सीरीज देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:16 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Reet Padda ने क्या सच में डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट?

पॉपुलर फिल्म 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा जबरदस्त ट्रोल हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि रीत ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:11 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: YouTube पर छाई 9.1 रेटिंग वाली ये सीरीज

यूट्यूब पर आज से 10 साल पहले एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई थी, जिसके किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं. इतना ही नहीं आईएमडीबी ने इस सीरीज को 9.1 की शानदार रेटिंग भी दी है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:47 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कैंसर से जूझती दीपिका कक्कड़ ने शेयर की अपनी नई ब्लड रिपोर्ट्स, जानें कैसी है हालत?

कैंसर से जूझती दीपिका कक्कड़ इस समय अपने काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट साझा की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की अब कैसी हालत है. पढें पूरी खबर...

17:35 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: साड़ी लुक में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर

श्वेता तिवारी अक्सर अपने फोटो शूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं. इस बार उन्होंने अपना रेड साड़ी लुक शेयर किया, जिसमें वे बेहद कमाल नजर आ रही हैं.

17:10 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Manish Malhotra के घर पहुंचा कपूर परिवार, देखें वीडियो

पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन दिनों बेहद दुख से गुजर रहे हैं. हाल ही में मनीष की मां का निधन हुआ है, जिसके बाद हर कोई उनकी हिम्मत बढ़ा रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

17:01 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Delhi Film Festival 2026 में सिर्फ हिंदी ही नहीं, इन भाषाओं का भी चलेगा जादू

दिल्ली फिल्म फेस्टिवल 2026 सिनेमा जगत का बड़ा उत्सव माना जाता है. यह फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच में दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है. इस दौरान सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्में भी दिखाई जाएंगी. आइए जानते हैं इसकी डीटेल्स. पढें पूरी खबर...

16:19 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इस फिल्म में करण जौहर बने अनुष्का शर्मा के लिए विलेन

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. उनकी इस खास फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन फिल्म की इनटर्नल पॉलिटिक्स में करण जौहर अनुष्का के लिए किसी रियल लाइफ विलेन से कम नहीं थे. पढें पूरी खबर...

15:41 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Rajat Dalal की शादी की फोटोज पर आया सेलेब्स का रिएक्शन

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल की शादी की फोटोज पर सेलेब्स का भी रिएक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

15:20 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: शादी के बंधन में बंधे The 50 फेम Rajat Dalal, जानें कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी?

The 50 फेम Rajat Dalal ने अपने फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने शादी कर ली है. इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अपनी दुल्हन के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. पढें पूरी खबर...

15:09 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटा 48 मिनट की वो एक्शन-कॉमेडी फिल्म, जो 10 साल से OTT पर कर रही राज

ओटीटी पर आने वाली फिल्मों को लोगों को कमाल का रिस्पॉन्स मिलता है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सालों से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:56 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई शादी

बिग बॉस फेम रजत दलाल के बारे में कौन नहीं जानता. हाल ही में वे The 50 शो में फाइनलिस्ट भी बने. इस फेमस रिलएलिटी शो कंटेस्टेंट ने अब शादी कर ली है. उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए की है. हालांकि, अपनी पत्नी की पहचान को अभी तक गुप्त रखा हुआ है.

14:45 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर छाईं ये 5 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जिनके आगे धुरंधर 2 भी कुछ नहीं

जियो हॉटस्टार पर स्पाई थ्रिलर फिल्में कई सारी आपको मिल जाएंगी. लेकिन इन 5 फिल्मों के आगे धुरंधर 2 के एक्शन सीन्स भी फेल हैं. इनमें आपको जासूसी कहानियों का भरपूर मनोरंजन मिलेगा. पढें पूरी खबर...

14:02 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: काम छोड़ किसके साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी देसी गर्ल ने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मार्च के फोटोज शेयर किए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

13:59 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: क्या फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी हुई है. कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद क्या अनुष्का फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापिस आएंगी? आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

13:35 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मनीष मल्होत्रा ने अपनी मां को किया याद

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन के बाद, उन्होंने पहली बार पब्लिक के सामने अपनी मां को याद किया. उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया. यह तस्वीरें काफी प्यारी लग रही हैं. साथ ही यह उनका दर्द भी बयां कर रही हैं.

13:01 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 9 मिनट की वो क्राइम-एक्शन फिल्म, जिसने 'धुरंधर' को भी पछाड़ा

ओटीटी पर हिंदी से लेकर साउथ फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अगर आप भी क्राइम-एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो एक कमाल की फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

12:30 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: डाउन सिंड्रोम से जूझती वो कलाकार, जिसने निभाया 'धुरंधर 2' में बेहतरीन रोल

डाउम सिंड्रोम ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति के विकास में दिक्कतें आती हैं. ऐसी ही परेशानी से जूझती हुई इस छोटी सी लड़की ने धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाया. वे सुंदर आर्ट बनाती हैं और उनकी कलाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया. पढें पूरी खबर...

11:58 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रिलीज के 6 महीने बाद भी नेटफ्लिक्स पर छाई Jolly LLB 3

अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी, इसके बाद भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

11:26 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: पीयूष मिश्रा ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. हर कोई फिल्म की तारीफ करता नहीं थक रहा है. वहीं बॉलीवुड एक्टर पीयूष मिश्रा ने भी हाल ही में 'धुरंधर 2' की तारीफों के पुल बांधे हैं. साथ ही एक्टर ने कहा कि ये फिल्म नहीं, सिनेमा है.

11:08 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: डिनो मोरिया संग डेफ लेपर्ड के कॉन्सर्ट में दिखीं प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में हुए डेफ लेपर्ड के कॉन्सर्ट में डिनो मारिया के साथ दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने कॉन्सर्ट की वीडियो भी शेयर की, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

10:40 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: संजय दत्त और रणवीर सिंह ने साथ किया डांस

संजय दत्त और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह और संजय दत्त मिश्का कंबोज की बर्थडे पार्टी में साथ में डांस परफॉर्मेंस देते नजर आए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

10:04 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मुंबई के ट्रैफिक में फंसी शिल्पा शिरोडकर, बोलीं- काश धुरंधर 2 देख पाती...

शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वो 4 घंटे ट्रैफिक में फंसी रहीं. साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि इससे अच्छा काश में 'धुरंधर 2' देख पाती. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

09:32 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली ने लुटाया प्यार

IPL 2026 में RCB की पहली जीत पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर सरेआम प्यार लुटाया. विराट कोहली ने स्टेडियम के बीच खड़े होकर ऑडियंस में बैठीं अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया. सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का ये वीडिया काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

09:03 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जयदीप अहलावत ने विराट कोहली संग शेयर की फोटो

जयदीप अहलावत ने हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ फोटो शेयर की है. सोशल मीडिया पर जयदीप अहलावत और विराट कोहली की ये फोटो काफी वायरल हो रही है. फैंस भी दोनों की इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

08:38 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे संग करण जौहर का वीडियो वायरल

अनन्या पांडे और करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करण जौहर अनन्या की पीठ थपथपाते नजर आए. बस फिर क्या था नेटिजन्स को करण जौहर की ये हरकत रास नहीं आई और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ गई. जहां कुछ लोग करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं.

08:00 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 62.85 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. 'धुरंधर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ है. 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,226.44 करोड़ है.

07:36 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' हुई पोस्टपोन!

अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी. वहीं फिल्म की ट्रेलर रिलीज भी टल गई है. पढ़िए पूरी खबर

07:15 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय वर्मा का बर्थडे आज

विजय वर्मा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. पिंक, डार्लिंग्स और मिर्जापुर जैसी कई फिल्मों और सीरीज में विजय वर्मा अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय वर्मा ने अपने घर से भागकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और आज पूरा देश उनकी एक्टिंग का कायल है.

06:52 (IST) 29 Mar 2026

Entertainment News LIVE: करण कुंद्रा ने सीक्रेट वेडिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चाओं में रहती है. हाल ही में दोनों की सीक्रेट वेडिंग की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से वायरल हो रही हैं. वहीं अब करण कुंद्रा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि शादी की तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं.

23:56 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के आगे फुस्स हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई

इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं. दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर कमाई कर रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

23:36 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: श्रीगंगानगर मुठभेड़ में बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी सुपारी

श्रीगंगानगर में शुक्रवार शाम साधुवाली चेक पोस्ट पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. शाम करीब 8 बजे नाकाबंदी के दौरान जवाहरनगर थाने की टीम ने बिना नंबर प्लेट एक बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया. इस दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी और पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान आकाश (32) पुत्र मुन्नालाल निवासी आगरा (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है और वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के निर्देश पर काम करता है. इसी के साथ आईजी ओम प्रकाश ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आकाश ने अपने साथी शिवा गुर्जर के साथ मिलकर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने की सुपारी ली थी.

22:54 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 में क्यों था यामी गौतम का कैमियो?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दर्शकों को बेहद पसंद आई है. इस फिल्म के हर एक किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की है. फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी है, जिस पर अब फिल्म 'हक' की डायरेक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

21:26 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: क्या 6वीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? Kritika Malik ने दिया जवाब

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में अपने 5वें बच्चे का वेलकम किया है. इस बीच अब अरमान के 6वें बच्चे की भी चर्चा होने लगी है. हालांकि, इसका जवाब खुद अरमान की दूसरी वाइफ कृतिका ने दे दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर कृतिका का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

20:37 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 की ‘धुआंधार’ कमाई, 10वें दिन भी कमा डाले इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा दबदबा है और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. पढ़ें पूरी खबर...

20:31 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना-करिश्मा

एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर हाल ही में अपने परिवार के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर उनकी मां के निधन पर शोक जताने के लिए पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/reels/DWbTQjsoPEc/

20:02 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर इस हफ्ते साउथ की ये 5 फिल्में-सीरीज काटेंगी बवाल, देखें लिस्ट

ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. इस वीक भी ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है. जी हां, इस वीक साउथ की कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर बवाल काटने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:56 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘रहमान डकैत’

फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर अक्षय खन्ना ने हर किसी का दिल जीत लिया. इस बीच अब एक्टर की नेटवर्थ जान लेते हैं कि आखिर 'धुरंधर' के रहमान डकैत कितने अमीर हैं? पढ़ें पूरी खबर...

17:52 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘मैं इन दिनों बहुत कुछ…’, Tateeree विवाद के बाद Badshah ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड रैपर बादशाह पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक बादशाह की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब बादशाह ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि बादशाह का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

16:55 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: चल नहीं सकते Anurag Dobhal, फिर भी बच्चे से मिलने पहुंचे यूट्यूबर

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बनते ही अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे हैं. इसका उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में अनुराग बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:56 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Anurag Dobhal बने पिता

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका चौहान मां और यूके राइडर पिता बन गए हैं. इसकी जानकारी खुद रितिका ने फैंस के साथ शेयर की है. सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:58 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'मामला लीगल है 2' कब होगी रिलीज?

रवि किशन स्टारर 'मामला लीगल है 2' सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ऑडियंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है.

14:33 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'हैप्पी पटेल: ख़तरनाक जासूस' कब और किस ओटीटी पर देगी दस्तक?

'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है.

14:01 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने की कियारा आडवाणी की एक्टिंग की तारीफ

करण जौहर ग्राजिया इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी की एक्टिंग की तारीफ की है. डायरेक्टर ने कहा कि कियारा आडवाणी स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत तरीके से रोती हैं. सोशल मीडिया पर भी करण जौहर के इस बयान की चर्चाएं हो रही हैं.

13:35 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 'मर्दानी 3'

'मर्दानी 3' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस अफसर का रोल निभाया है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था.

13:07 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: वरुण धवन अपने डेब्यू के लिए इस हॉलीवुड डायरेक्टर संग करना चाहते थे काम

बॉलीवुड में नाम कमाने से पहले वरुण धवन हॉलीवुड में डेब्यू करने का प्लान बना रहे थे. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वो स्टीवन स्पीलबर्ग संग काम करना चाहते थे. सोशल मीडिया पर वरुण धवन का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

12:37 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' डायरेक्टर ने की कियारा आडवाणी की तारीफ

'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतु मोहनदास ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी के काम की काफी तारीफ की है. डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी उनकी इकलौती पसंद थीं.

12:00 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: एग्जाम हॉल में दिखा 'धुरंधर 2' का जलवा

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं हाल ही में एग्जाम हॉल में भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का जलवा देखने को मिला. 'धुरंधर 2' से जुड़ा सवाल एग्जाम पेपर में दिखा. सोशल मीडिया पर इसका फोटो वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

11:24 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: यामी गौतम ने खचाखच भरे थिएटर में देखी 'धुरंधर 2'

यामी गौतम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और उन्होंने खचाखच भरे थिएटर में मूवी देखी. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

11:02 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'बादशाह' ने शुरू किया नया प्रोजेक्ट

'टटेरी' विवाद के बाद बादशाह ने अपना नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है. बादशाह ने पोस्ट शेयर कर कहा कि उनकी लाइफ में काफी विवाद चल रहा है और अब मैं अपने नए प्रोजेक्ट के लिए तैयार हूं.

10:36 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सुबह 4 बजे बना था 'धुरंधर 2' का 'जाइए सजना' गाना

'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक को काफी प्यार मिल रहा है. वहीं सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में रिवील किया है कि फिल्म का 'जाइए सजना' जिस दिन लॉन्च हुआ उसी दिन सुबह 4 बजे बना था.

10:06 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कृति सेनन कईं बार स्टार किड्स से हुईं रिप्लेस

कृति सेनन ने हाल ही में टाइम्स नाऊ समिट में नेपोटिज्म के बारे में बातें की हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी का सफर अलग होता है. हर किसी की अपनी मेहनत होती है. मुझे भी कई बार स्टार किड्स की वजह से रिप्लेस होना पड़ा है.

09:38 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'दबंग 2' में क्यों नजर नहीं आए थे सोनू सूद? खुद किया रिवील

सोनू सूद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि उन्होंने 'दबंग 2' करने से इनकार क्यों किया था. एक्टर ने कहा कि मुझे किरदार ठीक से समझ नहीं आया था. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

09:08 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' देखकर करण जौहर ने की रणवीर सिंह की तारीफ

करण जौहर भी 'धुरंधर 2' के फैन हो गए हैं. हाल ही में फिल्ममेकर ने मूवी देखी और रणवीर सिंह के लिए खास पोस्ट शेयर की. करण जौहर ने रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर तक बता दिया. सोशल मीडिया पर करण जौहर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

08:41 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए फोटोग्राफर बने ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल के बेड से एक फोटो शेयर की है जिसे ऋतिक रोशन ने क्लिक किया है. साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया.

08:15 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 41.55 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. 'धुरंधर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ है. 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,128.99 करोड़ है.

07:48 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच किस पर भड़के संजय दत्त?

संजय दत्त हाल ही में अपनी फैमिली के साथ डिनर पर निकले थे. जैसे ही एक्टर अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ बाहर आए तो उन्हें पैपराजी ने घेर लिया. बस फिर क्या था संजय दत्त का माथा भी ठनक गया और उन्होंने चिल्लाते हुए पैपराजी को कहा, 'बंद करना बे'. पढ़िए पूरी खबर

07:18 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय खन्ना का बर्थडे आज

'धुरंधर' फेम अक्षय खन्ना आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में 'हिमालय पुत्र' से की थी. इस फिल्म में एक्टर को पसंद किया गया था. वहीं अक्षय खन्ना को असली पहचान साल 1997 में आई जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' मूवी से मिली थी. इस फिल्म ने अक्षय खन्ना को बॉलीवुड स्टार बना दिया था.

06:55 (IST) 28 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने MX Player के शो में बताई फिटनेस जर्नी

सोफी चौधरी का नया फिटनेस शो 'फेमसली फिट' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो चुका है. इस शो में सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताते नजर आएंगे. वहीं शो के पहले एपिसोड में सोफी चौधरी के साथ कृति सेनन नजर आईं. कृति ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में खुलकर बातें कीं. सोशल मीडिया पर भी कृति की ये जर्नी काफी वायरल हो रही है.

Entertainment News: बिग बॉस फेम रजत दलाल के बारे में कौन नहीं जानता. हाल ही में वे The 50 शो में फाइनलिस्ट भी बने. इस फेमस रिलएलिटी शो कंटेस्टेंट ने अब शादी कर ली है. उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए की है. हालांकि, अपनी पत्नी की पहचान को अभी तक गुप्त रखा हुआ है.

विजय वर्मा का जन्मदिन

विजय वर्मा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. पिंक, डार्लिंग्स और मिर्जापुर जैसी कई फिल्मों और सीरीज में विजय वर्मा अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय वर्मा ने अपने घर से भागकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और आज पूरा देश उनकी एक्टिंग का कायल है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के इस सितारे ने 10 साल तक की स्ट्रगल, फिर आदित्य धर की फिल्म से रातोंरात बदली किस्मत

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 62.85 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. ‘धुरंधर 2’ का भारत में नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ है. ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,226.44 करोड़ है. इन आंकड़ों के हिसाब से ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola