Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 37 मिनट की ये फिल्म, कोर्टरूम में दिखा ड्रामा; IMDb पर है टॉप रेटिंग

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई लेटेस्ट फिल्में अक्सर ट्रेंड करती रहती हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्में बेस्ट चॉइस होती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो पिछले साल 2025 में रिलीज हुई थी और आज भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

jolly llb 3 trending on netflix
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाई 'जॉली एलएलबी 3'

नेटफ्लिक्स पर छाई 'जॉली एलएलबी 3'2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'जॉली एलएलबी 3' है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी छाई हुई है.

विज्ञापन

'जॉली एलएलबी 3' की कहानी

'जॉली एलएलबी 3' की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 2 वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका नाम जॉली होता है. कचहरी में दोनों ही जॉली एक-दूसरे के केस लेने के चक्कर में आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 8

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नंबर 1 वाले जॉली के पास एक गरीब महिला अपना केस लेकर आती है. लेकिन उसके पास फीस देने के लिए पैसे नहीं होते. वहीं नंबर 1 वाला जॉली इस केस को बड़ी ही चालाकी से नंबर 2 वाले जॉली के पास भेज देता है.

विज्ञापन

फिल्म का इमोशनल एंगल

फिल्म का इमोशनल एंगल5 / 8

नंबर 2 वाला जॉली भी इस केस को लेने से मना कर देता है. तभी महिला अपने केस के बारे में खुलकर बताती है, तो ये काफी इमोशनल केस निकलता है. वहीं महिला जिस आदमी के खिलाफ केस करती है वो काफी फेमस और जाना-माना वकील होता है.

नेटफ्लिक्स पर देखें क्लाइमैक्स

नेटफ्लिक्स पर देखें क्लाइमैक्स6 / 8

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं बाद में हालात इस कदर बदल जाते हैं कि दोनों ही जॉली इस महिला का केस लड़ते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है, ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 का कलेक्शन और IMDb रेटिंग

Jolly LLB 3 का कलेक्शन और IMDb रेटिंग7 / 8

'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ की धमाकेदार कमाई की और अपनी जगह सुपरहिट फिल्मों में बनाई. वहीं फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है.

'जॉली एलएलबी 3' की स्टारकास्ट

'जॉली एलएलबी 3' की स्टारकास्ट8 / 8

फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ-साथ सौरभ शुक्ला, अमृता राव, गजराज राव, हुमा कुरैशी, राम कपूर और सीमा बिस्वास लीड रोल में हैं. सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन