OTT Watchlist: इस हफ्ते Netflix से ZEE5 तक रिलीज होंगी 8 नई फिल्में-सीरीज, नोट कर लें तारीख
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म और सीरीज देखना आज के समय में हर किसी को काफी पसंद आता है. अगर आपको भी ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 8 नई फिल्म-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल के बीच रिलीज होने वाली है.

लिस्ट में पहला नाम 'रिप्पल' का आता है, जिससे 31 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज की कहानी कई किरदारों के इर्द-गिर घूमती हुई नजर आती है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधे हुए रखती है.
हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस
2 / 8दूसरे नंबर पर 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' नाम मौजूद है. यह सीरीज 1 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. इस सीरीज में आपको खतरनाक लेकिन मजेदार जासूसी में फैंस हैप्पी पटेल की कहानी देखने को मिलने वाली है.
XO किट्टी सीजन 3
3 / 8तीसरे स्थान पर 'XO किट्टी सीजन 3' का नाम शामिल है. इस सीरीज के पहले दो सीजन लोगों को काफी पसंद आए हैं. अगर आपने इस सीरीज के पहले के सीजन देखे हैं, तो आपको सीजन 3 काफी मजेदार लगने वाला है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 अप्रैल 2026 पर स्ट्रीम की जाएगी.
सितारे जमीन पर
4 / 8चौथे स्थान पर आमिर खान स्टारर फिल्म 'सितारे जमीन पर' का नाम मौजूद है. यह फिल्म सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे 3 अप्रैल, 2026 को सोनी लीव पर देख सकते हैं.
वध 2
5 / 85वें स्थान पर नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' का नाम आता है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल 2026 को रिलीज की जाएगी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है.
भाभी जी घर पर हैं, फन द रन
6 / 86वें स्थान 'भाभी जी घर पर हैं, फन द रन' का नाम काबिज है. यह फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इस मूवी में रवि किशन, निरहुआ जैसे कलाकार नजर आए थे. यह फिल्म ZEE5 पर 3 अप्रैल, 2026 को रिलीज की जाएगी.
मामला लीगल है सीजन 2
7 / 87वें नंबर पर 'मामला लीगल है सीजन 2' का नाम मौजूद है. इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल, 2026 को स्ट्रीम की जाएगी.
माँ का सम
8 / 8लिस्ट में आखिरी नाम 'माँ का सम' वेब सीरीज का आता है. इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 अप्रैल, 2026 को स्ट्रीम की जाएगी.