2 घंटे 47 मिनट की वो फिल्म, जिसमें अनुष्का शर्मा के लिए रियल लाइफ 'विलेन' बने करण जौहर, लेकिन मूवी निकली ब्लॉकबस्टर
Anushka Sharma Karan Johar Controversy: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. उनकी इस खास फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन फिल्म की इनटर्नल पॉलिटिक्स में करण जौहर अनुष्का के लिए किसी रियल लाइफ विलेन से कम नहीं थे.

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. उनकी इस खास फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन फिल्म की इनटर्नल पॉलिटिक्स में करण जौहर अनुष्का के लिए किसी रियल लाइफ विलेन से कम नहीं थे.
अनुष्का शर्मा की फिल्में
2 / 7अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी. अनुष्का ने बढ़िया फिल्में देने के साथ साथ बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ फिल्में भी कीं और सफल अभिनेत्री भी बनीं. लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं था.
अनुष्का की पहली फिल्म
3 / 7अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी- रब ने बना दी जोड़ी. जो कि एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी. यह 2008 में रिलीज हुई थी, जिसकी मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान थे. यह फिल्म अनुष्का के करियर के सुनहरा मौका था.
अनुष्का का डेब्यू
4 / 7यह फिल्म अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी. उन्होंने तानी का किरदार बहुत अच्छे से निभाया. उनकी एक्टिंग ताज़ी और नेचुरल लगती थी. लोग उन्हें स्क्रीन पर देखकर खुश हो गए. अनुष्का को इस फिल्म से बहुत नाम मिला. लेकिन करण जौहर को पहली बार अनुष्का बिल्कुल नहीं पसंद आई थी.
कौरण जौहर बने विलेन
5 / 7IMDb के अनुसार, शुरुआत में करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा को सलाह दी थी कि वे अनुष्का को कास्ट न करें क्योंकि उन्हें अनुष्का की शक्ल उतनी पसंद नहीं आई थी, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपनी राय बदल ली थी.
फिल्म की सफलता
6 / 7अनुष्का ने सिर्फ 19 साल की उम्र में इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के साथ ही अनुष्का ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) साइन किया था. फिल्म की सफलता के बाद उन्हें कई पुरुस्कार मिले, जिससे उन्हें नई पहचान मिली.
फिल्मफेयर ने नवाजी गईं
7 / 7अनुष्का को अपनी पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री श्रेणियों में नामांकन मिला. उनकी यह फिल्म बॉक्सबस्टर साबित हुई. आज भी इस फिल्म को कल्ट क्लासिक मूवी कहा जाता है. बता दें कि इस फिल्म 7.2 IMDb रेटिंग मिली है.