हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ, पति निक जोनस और बेटी मालती संग शेयर की फोटोज

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (pic credit- social media)

Live Updates

15:53 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर्स में 'खोसला का घोंसला 2' कब होगा रिलीज?

अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर ये फिल्म भी अगले साल 2027 में तहलका मचाने के लिए आ रही है. फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म का लुक रिलीज किया जा चुका है और ये ही वजह है कि फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही बढ़ गया है. ये फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

15:10 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक ने किया हैरान

ओरी अक्सर अपने लुक्स पर एक्सपेरिमेंट्स करते नजर आते हैं. वहीं अब हैलोवीन के मौके पर ओरी ने एक ऐसा लुक रिक्रिएट किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल ओरी ने हैलोवीन पर फिल्म इंडस्ट्री की आइकॉनिक फिल्म 'तुम्बाड़' के 'हस्तर' का लुक क्रिएट किया. ओरी ने विदेशी फिल्मों के भूतों के लुक को छोड़कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के आइकॉनिक भूत 'हस्तर' का लुक चुना.

14:27 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की 'ईठा'?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट पहले ही सामने आ गई थी. ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं.

14:09 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैंस को इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. श्रद्धा कपूर के लुक की खूब तारीफ की जा रही है. ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

13:27 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: दिल्ली के बाद कहां-कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट?

दिलजीत दोसांझ अपने'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत दिल्ली से ही कर रहे हैं. दिल्ली के बाद ये शो इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी आयोजित किया जाएगा. इंदौर में ये शो 15 नवंबर को होने जा रहा है. वहीं अहमदाबाद में 21 नवंबर, मुंबई में 27 नवंबर, बेंगलुरु में 29 नवंबर और लखनऊ में 5 दिसंबर को होगा. इसके साथ ही अभी तक चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट की डेट सामने नहीं आई है.

12:48 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है. फैंस के बीच इसको लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों की तादात में फैंस दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचने वाले हैं.

12:05 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 2027 में रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में

अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाला है. थिएटर्स में 5 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें स्पिरिट, पुलिस कंपनी, कैप्टन इंडिया, खोसला का घोंसला 2 और कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की अपकमिंग मूवी इस लिस्ट में शामिल हैं.

11:30 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते नॉमिनेशन में 6 कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है. 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर वीकेंड का वार में खत्म होने जा रहा है. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, लवप्रीत गिल, गुल्लू, कनिका मान और आसिफ खान का नाम शामिल है.

10:56 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी'

क्राइम थ्रिलर एक्शन फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा फाइनली कर दी गई है. ये फिल्म एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. थिएटर में जिन सीन्स को नहीं दिखाया गया, अब उन सीन्स को फैंस ओटीटी पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं. ये फिल्म आज यानी 30 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है.

10:35 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स आपस में एक-दूसरे से कंपीट करते नजर आए. इस टास्क को जीतकर कनिका मान घर की कैप्टन बन गई हैं.

09:57 (IST) 30 Oct 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ धूमधाम से करवा चौथ मनाया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं. फोटोज में एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है. इसमें एक्ट्रेस काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने जिन फोटोज को शेयर किया है, उनमें उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं. हालांकि मालती का चेहरा एक्ट्रेस ने हाइड किया हुआ है.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ धूमधाम से करवा चौथ मनाया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं. फोटोज में एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है. इसमें एक्ट्रेस काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने जिन फोटोज को शेयर किया है, उनमें उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं. हालांकि मालती का चेहरा एक्ट्रेस ने हाइड किया हुआ है. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस उनके देसी अंदाज को खूब पसंद अर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की कमाई में 15वें दिन आई भारी गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही; जानें कलेक्शन

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.90 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 14.8% रही. वहीं फिल्म ने 15वें दिन 10,313 शोज बुक किए. वहीं फिल्म की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. हालांकि इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ‘जेलर 2’ ने भारत में अब तक 429.55 करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 502.65 करोड़ है. रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 765.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई से मेकर्स की भी चांदी-चांदी हो गई है. भले ही 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola