हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Vishal Pandey के साथ हुआ बड़ा हादसा, Bigg Boss OTT 3 फेम ने शेयर किया पोस्ट

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर हलचल जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगी.

विज्ञापन
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ताजा खबरें यहां जानें

Live Updates

22:29 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Bigg Boss OTT 3 फेम Vishal Pandey के साथ सेट पर हादसा

बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विशाल पांडे के साथ सेट पर हादसा हो गया है. इसकी जानकारी विशाल ने एक पोस्ट के जरिए दी है. पोस्ट को शेयर करते हुए विशाल ने लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है. शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि विशाल पर बेड पर लेटे हैं और उनके हाथ में बड़ा-सा प्लास्टर लगा है. विशाल को देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं.

22:07 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: सोनाली बेंद्रे ने पिंक साड़ी में शेयर की फोटोज, कमाल की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सोनाली का लेटेस्ट लुक एक साड़ी लुक है, जिसमें वो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.

21:44 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: 46 साल की उम्र में एक्टर Robo Shankar का निधन

अभिनेता और कॉमेडियन रोबो शंकर का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है. हेल्थ संबंधी परेशानी की वजह से अभिनेता की जान चली गई. एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

21:19 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Neha Sharma ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया ग्लैमर लुक, शेयर की हॉट फोटोज

नेहा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इस लुक में नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस में अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं. नेहा के लेटेस्ट लुक की फोटोज बेहद किलर हैं. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

21:00 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय ने दिए किलर पोज, देखें फोटोज

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने इस बार साड़ी के लुक में तस्वीरें शेयर की हैं. मौनी ने साड़ी में किलर पोज दिए हैं, जिनपर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं.

20:33 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' में Huma Qureshi को मिला ये अवॉर्ड

अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' में अपना जलवा दिखा रही हैं. इस फिल्म फेस्टिवल में हुमा को फेस ऑफ एशिया का अवॉर्ड मिला है. हुमा ने ये अवॉर्ड युवा लड़कियों को डेडिकेट किया है.

20:06 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: क्लीन सेव लुक में दिखे भाईजान, Salman Khan का लेटेस्ट वीडियो वायरल

सलमान खान को एक बार फिर से पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया है. भाईजान अपनी कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान खान क्लीन सेव लुक में नजर आए. अब सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

19:45 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Navya Nanda का बॉसी लुक देखा क्या? रेड सूट में लगीं कमाल

नव्या नंदा ने रेड कलर के सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है. नव्या का ये बॉसी लुक बेहद कमाल का है. इसमें नव्या बहुत सुंदर लग रही हैं और फैंस भी उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

19:24 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Farah Khan ने खरीदा नया मोबाइल, डायरेक्टर ने फ्लॉन्ट किया iphone 17pro max

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में डायरेक्टर iphone 17pro max फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. फराह ने ऑरेंज कलर का नया आईफोन खरीदा है.

19:02 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Vrusshabha का टीजर रिलीज, एक्शन मोड़ में दिखे Mohanlal

मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वृषभ' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो गया है. मोहनलाल की फिल्म का टीजर कमाल का है और फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया है. फिल्म के टीजर में मोहनलाल एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=XpuYP1lBvJk

18:59 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: गौरव खन्ना और बसीर अली में लड़ाई, किसे मिला घरवालों का सपोर्ट?

बिग बॉस 19 के घर में जबरदस्त बवाल हो रहा है. गौरव खन्ना और बसीर अली में जमकर लड़ाई हुई और इस झगड़े में घरवालों ने बसीर अली को ज्यादा सपोर्ट किया है.

https://x.com/BBossLivefeed/status/1968652707259982334

18:56 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: गौरव खन्ना और बसीर अली में लड़ाई, किसे मिला कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट?

बिग बॉस 19 के घर में जमकर बवाल हो रहा है. बसीर अली और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. हालांकि, इस लड़ाई में घरवालों ने बसीर को ज्यादा सपोर्ट किया है.

https://x.com/BBossLivefeed/status/1968652707259982334

18:45 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: मस्ती के मूड़ में दिखीं Malaika Arora, शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं. किसी फोटो में मलाइका समंदर के बीच में बैठी नजर आ रही हैं, तो किसी में वो मस्ती कर रही हैं.

18:11 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Malaika Arora के रेस्टोरेंट में दिखीं काजोल

काजोल को आज अपने दोस्तों के साथ मलाइका अरोड़ा के मुंबई वाले फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया है. ब्लू शर्ट पहने हुए काजोल कैजुअल लुक में बेहद स्मार्ट लग रही हैं. उन्हें उनकी गर्ल गैंग के साथ देखा जा सकता है.

17:46 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Ananya Panday ने शेयर किया फोटोशूट का वीडियो

अनन्या पांडे ने शिमरी गाउन में फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है. बैकलेस ड्रेस में अनन्या पांडे काफी हॉट लग रही हैं. अनन्या पांडे अपना टैन लुक जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज को भी प्रमोट किया है.

17:19 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Aryan Khan के डेब्यू पर आया विजय वर्मा का रिएक्शन

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान का बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है. वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज होने के बाद एक्टर विजय वर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमारे घर में एक शानदार नए डायरेक्टर हैं! सॉलिड डेब्यू के लिए बधाई आर्यन खान. बाकी एपिसोड्स देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता और जैसा कि समय कहेगा... क्रेजी शो है मेरे भाई.'

16:52 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: नीलम गिरी ने उठाए तान्या मित्तल के रिश्तों पर सवाल

नीलम गिरी ने तान्या मित्तल की पीठ पीछे उनके रिश्तों पर सवाल किए हैं. तान्या ने नीलम को बताया था कि वो जीशान कादरी और गौरव खन्ना को भाई मानती हैं. ऐसे में वो उनका इस बात पर फरहाना और बाकी लोगों के सामने मजाक बना रही हैं. नीलम का कहना है कि उन्हें तान्या के रिश्ते समझ ही नहीं आते.

16:18 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: क्यों रो पड़े अमाल मलिक?

'बिग बॉस सीजन 19' में अब इमोशनल टर्न आने वाला है. बसीर को नॉमिनेशन टास्क में किसी ने भी बचाने के लिए वोट नहीं किया. बसीर अब खुद को घर में अकेला समझ रहे हैं और अमाल के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं. इस दौरान अमाल गिल्ट में चले जाएंगे और वो शो में रोने लगेंगे. बसीर की बात सुनकर अमाल खुद अपनी नजरों में गिर जाएंगे.

15:49 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: गौरव खन्ना और बसीर अली में हुआ झगड़ा

'बिग बॉस 19' में अब आपको गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी. ये झगड़ा गौरव के शो में कंट्रीब्यूशन को लेकर होने वाला है. वो गौरव को ताना मारते हुए कहेंगे कि उनका शो में कोई कंट्रीब्यूशन नहीं है. तो बसीर पर पलटवार करते हुए गौरव भी कह देंगे कि वो क्या करें, उनकी तरह गाली दें?

15:40 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: नीलम गिरी पर लगे किचन ड्यूटी ठीक से न करने के आरोप

'बिग बॉस' में खाने को लेकर काफी बवाल हो रहा है. अब तान्या मित्तल नीलम से पूछेंगी कि वो परेशान क्यों हैं? तो नीलम बताएंगी कि घर के लोगों ने उन पर कम रोटियां बनाने का आरोप लगाया है. हालांकि, नीलम अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि वो हमेशा ताजा खाना बनाती हैं और उतना ही परोसती हैं, जितना वो लोग मांगते हैं, कभी गिनती नहीं करतीं.

14:55 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: यूट्यूबर Anurag Dobhal बनने वाले हैं पापा

'बिग बॉस' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज सुनाई है. उनकी वाइफ प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही पापा बनने वाले हैं. अब The UK07 Rider ने एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ बांटी है. इस खुशखबरी पर उनका रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है.

14:34 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का गाना 'परफेक्ट' हुआ रिलीज

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है और इस पंजाबी गाने की वाइब अब फैंस को काफी पसंद आ रही है. जान्हवी और वरुण गाने में गुरु रंधावा के साथ कूल स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

14:00 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: Cocktail 2 की शूटिंग करने इटली पहुंचे कृति, रश्मिका और शाहिद

साल 2012 की हिट मूवी कॉकटेल का सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है। इस मूवी में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। वहीं तीनों स्टार्स की फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें तीनों सितारे फिल्म की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

13:39 (IST) 18 Sept 2025

Rise and Fall Live: 'राइज एंड फॉल' से बाहर हुए पवन सिंह!

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह बाहर हो गए हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार आईएएनएस को शो के करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी शेयर की है। वहीं पवन सिंह ने जाने से पहले खुलासा करते हुए कहा है कि वो शो में कुछ समय के लिए ही आए थे वो भी गेस्ट बनकर।

12:55 (IST) 18 Sept 2025

The Bads Of Bollywood Live: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने प्रीमियर में लगाए चार चांद

आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बीते दिन हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी चार चांद लगा दिए। कपल ने साथ में पैप्स के सामने पोज भी दिए। इनके साथ ही राधिका, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी ने भी स्क्रीनिंग में शिरकत की।

12:25 (IST) 18 Sept 2025

The Bads Of Bollywood Live: आर्यन खान की सीरीज के प्रीमियर में रमेश तौरानी ने खींचा सबका ध्यान

आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी शिरकत की। ब्लैक सूट-बूट पहने और चश्मा लगाए रमेश तौरानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रमेश तौरानी ने पैप्स के सामने पोज भी दिए।

11:49 (IST) 18 Sept 2025

The Bads Of Bollywood Live: पैप्स के सामने आर्यन खान के दिखे संस्कार, बॉबी देओल संग ऐसे दिया पोज

सोशल मीडिया पर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग की वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं। एक क्लिप में सीरीज की कास्ट पैप्स के सामने पोज करती नजर आ रही हैं। इस दौरान बॉबी देओल जगह बनाने के लिए नीचे बैठ गए, आर्यन ने जैसे ही ये देखा वो तुरंत नीचे बैठे और बॉबी देओल के साथ पोज देने लगे।

11:41 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: प्रभास संग स्क्रीन शेयर करेंगे अभिषेक बच्चन?

प्रभास की अपकमिंग मूवी 'फौजी' सुर्खियों में बनी हुई है। 123 तेलुगु वेबसाइट के अनुसार अभिषेक बच्चन भी प्रभास के साथ इस मूवी में स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।

11:03 (IST) 18 Sept 2025

The Bads Of Bollywood Live: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग में शाहरुख खान के परिवार का जलवा

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग में शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ बेटे आर्यन खान को चीयर-अप करते नजर आए. ऑल ब्लैक में खान परिवार ने पैप्स के सामने खूब पोज दिए. वहीं शाहरुख की लाडली सुहाना खान येलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं.

10:36 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: काजोल ने शाहरुख और आर्यन खान संग सेल्फी की शेयर

आर्यन खान की फर्स्ट डेब्यू डायरेक्टेड वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड आज यानी 18 सितंबर को रिलीज हो रही है। बीती रात हुई स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इसी दौरान काजोल ने शाहरुख और आर्यन खान संग एक स्पेशल सेल्फी ली जो काफी वायरल हो रही है। काजोल ने इस सेल्फी को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया।

09:50 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच छिड़ी जंग

'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच जंग छिड़ती दिखाई दी। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच गहमागहमी हो गई। जिससे दोनों एक दूसरे के ऊपर जमकर बरस पड़े। वहीं ये लड़ाई अवेज से शुरू हुई। जहां टास्क के दौरान अवेज और अभिषेक आपस में भिड़ जाते हैं और अमाल मलिक को बीच में कूदना पड़ता है। फिर अमाल और अभिषेक के बीच खूब बहसबाजी देखने को मिली।

09:10 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: 'मिराई' ने पार किए 100 करोड़, तेजा सज्जा संग करण जौहर ने मनाया जश्न

तेजा सज्जा की लेटेस्ट मूवी 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खुशी में करण जौहर तेजा सज्जा के साथ जश्न मनाते नजर आए। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तेजा सज्जा के साथ फोटो शेयर कर उनको बधाई दी।

08:15 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग में सितारों ने की शिरकत

आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग बीती रात हुई. इस दौरान शाहरुख खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, खुशी कपूर, चंकी पांडे, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों ने शिरकत की. ये सीरीज आज यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

08:05 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज बने बिग बॉस के घर के नए कैप्टन

'बिग बॉस 19' को घर का नया कैप्टन मिल गया है. अभिषेक बजाज ने सभी घरवालों को पछाड़ कैप्टेंसी जीत ली है. अब अमाल मलिक के बाद अभिषेक ही घर के नए लीडर बन गए है. देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक की सत्ता में घरवाले कैसे काम करते हैं.

07:30 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: शबाना आजमी का बर्थडे आज

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी आज यानी 18 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मों से पहले शबाना आजमी थिएटर से लेकर टेलीविजन तक में काम कर चुकी हैं.

07:07 (IST) 18 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: 'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर और अभिषेक में आई दरार!

'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन देखने को मिला. इसमें अशनूर कौर ने अभिषेक का नाम सुरक्षित कंटेस्टेंट्स में लिया ही नहीं. जिससे अभिषेक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए. दोनों के बीच अनबन भी देखने को मिली. हालांकि बाद में अभिषेक ने अशनूर को गिल्टी फील नहीं होने दिया.

07:05 (IST) 18 Sept 2025

Entertainment News Live: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आज किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आज यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर पहले से ही इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. लक्ष्य, राघवु जुयाल और बॉबी देओल इस सीरीज में लीड रोल में नजर आए हैं.

Entertainment News Update in Hindi: मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी हर नई और दिलचस्प जानकारी पाने के लिए न्यूज 24 के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है. यहां आपको फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी शो, म्यूजिक और सेलेब्रिटी लाइफ से लेकर रेड-कार्पेट इवेंट्स तक हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी. चाहे बात बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की हर अपडेट यहां मिलेगा. ‘बिग बॉस 19’ में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती में दरार देखने को मिली है. वहीं आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज रिलीज होने जा रही है. चलिए एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स के बारे में जानते हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola