हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Bigg Boss 19: वीकेंड का वार होगा बेहद खास, शो में आएंगी धक-धक गर्ल

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स सबसे पहले जानने को मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

00:10 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान के शो में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं. इस अपडेट के बाद फैंस और दर्शक बेहद खुश हो गए हैं. माधुरी दीक्षित के आने से शो में एक अलग ही रौनक देखने को मिलेगी.

23:00 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के फिनाले से पहले हुआ डबल एलिमिनेशन, बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Double Eviction: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के करीब आता जा रहा है. शो को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. इस बीच शो में डबल एलिमिनेशन की खबर है. पढ़ें पूरी खबर...

21:51 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Celina Jaitly ने मीडिया से की खास रिक्वेस्ट, शेयर किया पोस्ट

सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सेलिना ने मीडिया से अपील करते हुए लिखा कि उनके और उनके पति के लीगल केस में उनके बच्चों की फोटोज को यूज ना करें.

20:41 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘शादी बहुत जल्दी…’, Palash Muchhal-Smriti Mandhana की शादी पर क्या बोलीं म्यूजिक कंपोजर की मां?

Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर...

19:53 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: क्यों कानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar, आखिर ऐसा क्या हुआ जो मामला हाईकोर्ट पहुंचा?

Dhurandhar In Legal Trouble: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कानूनी पचड़े में फंस गई है. फिल्म को लेकर मेजर के परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

19:09 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 70 साल की उम्र में फिटनेस फ्रीक हुए अनुपम खेर

अनुपम खेर 70 साल के हैं. वह अक्सर अपनी किसी ना किसी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब वह फिटनेस फ्रीक दिखे हैं. उन्होंने अपनी जिम से फोटोज शेयर की है, जिसमें उनकी कमाल की फिटनेस देखने के लिए मिली है.

18:52 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना से शादी पर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी अचानक शादी कैंसल हो गई, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. ऐसे में अब इन विवादों और आरोपों पर पलाश की मां ने चुप्पी तोड़ी है. अमिता ने बताया कि स्मृति और पलाश दोनों ही इस समय तकलीफ में हैं. उन्होंने बताया कि पलाश का सपना था कि वह अपनी दुल्हनियां के साथ घर आएं. अमिता ने कहा कि उन्होंने भी अपनी बहू के वेलकम के लिए स्पेशल तैयारी की हुई थी. अंत में पलाश की मां ने बताया कि सब सही होगा और जल्द ही दोनों की शादी होगी.

18:45 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Palash Muchhal-Smriti Mandhana की शादी को लेकर क्या ये है कोई हिंट? हल्दी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए लोग

Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल को लेकर चर्चा अभी भी कम नहीं हुई है. हर कोई पलाश और स्मृति की शादी को लेकर अपडेट जानना चाहता है. पढ़ें पूरी खबर...

17:52 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: पलाश मुच्छल की शादी पर कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी

पलाश मुच्छल शादी और मंगेतर स्मृति मंधाना को देखा देने को लेकर चर्चा में हैं. जहां उनका नाम कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साथ जोड़ा जा रहा था, ऐसे में अब कोरियोग्राफर गुलनाज खान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि उनके पर्सनल मैटर में नंदिका का नाम घसीटा जा रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध किया कि लोग इतने जल्दी कन्क्लूजन पर ना जाएं और अफवाहें ना फैलाएं.


17:36 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर रोक की मांग

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर रोक की मांग उठी है. मेजर मोहित शर्मा के परिवार वालों ने इस पर रोक की मांग की है. फिल्म पर रोक के लिए परिवार ने हाईकोर्ट का रुख किया है. मेजर शर्मा की फैमिली का आरोप है कि ये फिल्म उनकी परमिशन के बिना बनाई गई है.

16:49 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra के निधन के 4 दिन बाद सामने आया सनी देओल-हेमा मालिनी का मतभेद!

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था. अभी उनकी मौत के गम से लोग उबर पाते कि उनके परिवार में विवादों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. चर्चा में है कि हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.

16:21 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Bhavin Bhanushali-Disha Chandreja ने लिए सात फेरे, शादी की फोटोज हुईं वायरल

Bhavin Bhanushali, Disha Chandreja: शादियों का सीजन चल रहा है और मनोरंजन जगत में भी खुशियां छाई हुई हैं. 'स्प्लिट्सविला' फेम भाविन भानुशाली और दिशा चंद्रेजा ने शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज छाई हुई हैं. देखें फोटोज

15:46 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कैसे टैक्स फ्री होती हैं फिल्में?

1962 के चीन–भारत युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित फिल्म '120 बहादुर' को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है. फरहान अख्तर स्टारर इस फिल्म को दिल्ली सरकार ने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

15:17 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अश्लील डीपफेक पर अजय देवगन को HC की राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर अजय देवगन को बड़ी राहत दी है. मामला AI जेनरेटेड डीपफेक से जुड़ा है. HC के पर्सनैलिटी अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी किया गया है. कोर्ट ने कई प्लेटफॉर्म्स और डिफेंडेंट्स को बिना अनुमति देवगन की तस्वीरें, पहचान, आवाज, या पर्सनल खूबियों का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया है. यह आदेश खास तौर पर AI-जेनरेटेड कंटेंट के लिए दिया गया है, जो कि डीपफेक वीडियो और अश्लील सामग्री के प्रसार पर सख्त रोक लगाता है. इनका उपयोग कर एक्टर की छवि को गलत तरीके से दिखाया जा रहा था.

15:14 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: शादी के बंधन में बंधे Bhavin Bhanushali

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Bhavin Bhanushali अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा के साथ सात फेरे लिए हैं. उनकी वेडिंग की तस्वीरें सामने आई हैं.

14:04 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'इश्क' के 28 साल, अजय देवगन ने काजोल के साथ शेयर की अनसीन फोटो

अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'इश्क' की रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर एक्टर ने उनके साथ अनसीन तस्वीरें शेयर की है, जो उनका शादी है.

13:52 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग में बड़ा खुलासा

कनाडा में कपिल शर्मा के KAP's कैफे पर तीन बार फायरिंग का मामला सामने आया था. ऐसे में अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि मुख्य षड्यंत्र में शामिल शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ है. फायरिंग की घटना के बाद यह गैंगस्टर इंडिया आया था. सेखों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

13:49 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra का आखिरी वीडियो देख छलक जाएंगे आंख से आंसू

धर्मेंद्र आखिरी फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से उनका एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता गांव जाने की इच्छा जता रहे हैं. उनकी ये वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर.

12:58 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ये है 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

साल 1975 में जब धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' को रिलीज किया गया था तो इसने कई हफ्तों तक चलकर रिकॉर्ड बनाया था. ऐसे में अब ये रिकॉर्ड भी टूट गया है, जिसे एक गुजराती फिल्म ने तोड़ दिया था. पढ़िए पूरी खबर.

12:06 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार ने राजस्थान के CM से की मुलाकात

अक्षय कुमार ने हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल से मुलाकात की है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की है. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने सीएम की काफी तारीफ भी की है. सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

12:01 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra से मुकेश खन्ना ने की थी आखिरी मुलाकात

धर्मेंद्र को निधन से पहले जब अस्पताल से छुट्टी दी गई थी तो उसके बा द मुकेश खन्ना ने उनसे मुलाकात की थी. एक्टर ने उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात को लेकर बात की और बताया कि उनके घर पर ही आईसीयू जैसा सेटअप किया गया था. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

11:41 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने बेटी का नाम किया रिवील

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नन्ही परी की पहली झलक फैंस को दिखाई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कियारा और सिद्धार्थ ने नाम भी रिवील किया. कपल ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है.

10:54 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: दिल्ली में टैक्स फ्री हुई '120 बहादुर'

दिल्ली में फरहान अख्तर की '120 बहादुर' टैक्स फ्री हो गई है. इस बात का ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है. सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है.

10:10 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट की फोटोज वायरल

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. 'ही-मैन' को श्रद्धांजलि देने सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक कई सितारे शामिल हुए. पढ़िए पूरी खबर

09:30 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सोनाली सहगल ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे की फोटोज की शेयर

'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपनी बेटी शुक्रर के पहले बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में सोनाली और उनकी बेटी पजामा पार्टी करती नजर आ रही हैं.

09:05 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' की अशनूर कौर पर भड़कीं काम्या पंजाबी

'बिग बॉस 19' लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर कौर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी का फट्टा मार दिया. इसके बाद अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने अशनूर की इस हरकत पर बात की है. काम्या ने कहा कि अशनूर अगर जानबूझकर किया था तो ये काफी गलत था.

08:34 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' ने कितनी की कमाई?

'120 बहादुर' और 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रहे हैं. 7वें दिन फरहान अख्तर की '120 बहादुर' ने 90 लाख की कमाई की है. फिल्म का कलेक्शन भारत में अब तक 15 करोड़ और वर्ल्डवाइड 18.5 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही 'मस्ती 4' ने 7वें दिन 1 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 13.85 करोड़ और दुनिया भर में कमाई का ये आंकड़ा 16.5 करोड़ हो गया है.

07:50 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन 'तेरे इश्क में' 9 से 11 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो धनुष के लिए ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन जाएगी. पढ़िए पूरी खबर

07:22 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: यामी गौतम का बर्थडे आज

यामी गौतम आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2012 में 'विकी डोनर' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली यामी गौतम आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी.

07:05 (IST) 28 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में फरहाना और मालती के बीच जंग

'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें मालती चाहर और फरहाना भट्ट में जमकर लड़ाई देखने को मिली. मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को लात तक मार दी. इसके बाद फरहाना भट्ट ने भी मालती को खूब खरी-खोटी सुनाई.

Entertainment News in Hindi: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में है. शो के इस वीक के वीकेंड का वार में धक-धक गर्ल यानी माधुरू दीक्षित नजर आने वाली हैं, जो दर्शकों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है.

दिल्ली में फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री हो गई है. इस बात का ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है. सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है. सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर गौरव खन्ना शो के पहले कंफर्म फाइनलिस्ट बन गए हैं. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें मालती चाहर और फरहाना भट्ट में जमकर लड़ाई देखने को मिली. मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को लात तक मार दी. इसके बाद फरहाना भट्ट ने भी मालती को खूब खरी-खोटी सुनाई. इसके साथ ही यामी गौतम आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2012 में ‘विकी डोनर’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली यामी गौतम आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 120 Bahadur की रफ्तार में लगातार गिरावट, 7वें Masti 4 ने लूटा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रहे हैं. 7वें दिन फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने 90 लाख की कमाई की है. फिल्म का कलेक्शन भारत में अब तक 15 करोड़ और वर्ल्डवाइड 18.5 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही ‘मस्ती 4’ ने 7वें दिन 1 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 13.85 करोड़ और दुनिया भर में कमाई का ये आंकड़ा 16.5 करोड़ हो गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola