हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Mammootty को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 55वें केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड में मिला सम्मान

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की खबरों को पढ़ने का शौकीन हैं तो न्यूज 24 के इस लाइव के साथ जुड़े रहिए. आपको फिल्मों के रिव्यू, बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स और एक्टर्स की ताजा खबर, यहां पढ़ें सबकुछ.

विज्ञापन
यहां पढ़ें एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:33 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: ‘कुछ हासिल करने के लिए…’, Salman Khan ने ये क्या कहा? इंटरनेट पर सामने आया पोस्ट

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद सलमान खान चर्चा में आ गए हैं. फैंस भाईजान की तारीफ कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

22:22 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: Mammootty को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

55वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में साउथ एक्टर ममूटी को 'ब्रमयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. ममूटी को ये सम्मान मिलने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और बधाई दे रहा है.

21:53 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: इस एक्ट्रेस की हुई 21 बार शादी, नई-नई बनी हैं दुल्हन, देखें वीडियो

Avika Gor: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर नई-नई दुल्हन बनी हैं. सोशल मीडिया पर भी अविका खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. पढ़ें पूरी खबर...

21:18 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: नेशनल टीवी पर इमोशनल हुईं Shehnaaz Gill, रोती सना का वीडियो वायरल

India’s Got Talent: पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच अब सना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इमोशनल नजर आ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:15 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 1 घंटे 56 मिनट की वो फिल्म, जिसमें नहीं था एक भी डायलॉग, ड्रामा, सस्पेंस, कॉमेडी और मिस्ट्री का मिलेगा तगड़ा डोज

Ufff Yeh Siyapaa: ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो लोगों को बीच चर्चा में छाई हुई है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:28 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: Urvashi Dholakia का कर्वी लुक वायरल, 46 की उम्र में फ्लॉन्ट किया फिगर

Urvashi Dholakia: टीवी एक्ट्रेस इस समय अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की खूब बातें हो रही हैं. हर कोई उर्वशी के लुक की चर्चा कर रहा है और कमेंट्स में फैंस उनके फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:59 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: Kaal Trighori का टीजर रिलीज, अरबाज खान कर रहे पर्दे पर वापसी

अरबाज खान परदे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. अरबाज अपनी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 'काल त्रिघोरी' से फिर पर्दे पर नजर आएंगे. अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें हॉरर का शानदार डोज देखने को मिला है.

18:42 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 6 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसका सस्पेंस हिला देगा दिमाग, इस ओटीटी पर है मौजूद

Search: The Naina Murder Case: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज आती रहती हैं. इन दिनों ओटीटी एक सीरीज छाई हुई है, जिसमें कमाल का सस्पेंस है. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

18:12 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: जन्नत जुबैर ने सिंपल लुक में ढाया कहर, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जन्नत जुबैर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. जन्नत का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सभी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं.

17:43 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: Manoj Tiwari के साथ डेब्यू, बॉलीवुड में हिट, भोजपुरी में फ्लॉप हुई ये एक्ट्रेस

Bhumika Chawla: आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद फ्लॉप हो गई. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

17:16 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: Rajeev sen ने दादा के साथ ही बेटी की फोटो शेयर

राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर की है, जिसमें उसके साथ दादा भी नजर आ रहे है. फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

16:32 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 45 करोड़ का बजट, 60 हजार कमाई… आज के दिन ही रिलीज हुई थी बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्म

The Lady Killer: आज ही के दिन रिलीज हुई थी हिंदी सिनेमा की महाफ्लॉप, जिसको बनाने के लिए खर्च हुए थे करोड़ों लेकिन निकली थी फ्लॉप. आइए जानते हैं कि आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं और इसकी कमाई क्या थी? पढ़ें पूरी खबर...

16:05 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: कपल्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 रोमांटिक फिल्में

रोमांटिक फिल्मों का बॉलीवुड में इतिहास काफी बेहतरीन रहा है. जब-जब रोमांटिक फिल्में आईं तब तब बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गईं. दर्शकों को ये फिल्में काफी पसंद आती रही हैं. ऐसे में आज कपल्स के लिए 5 रोमांटिक फिल्में बता रहे हैं, जिनका वह घर बैठे आनंद उठा सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

15:44 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: The Paradise का पहला लुक जारी

फिल्म 'द पैराडाइज' के मेकर्स ने पहला लुक जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म के पोस्टर में लीड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी नजर आ रही हैं, जो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं.

15:34 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट का ऐलान

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस पहली बार स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में काम कर रही हैं. इसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं. ऐसे में अब ऑफिशियल ऐलान किया गया है कि फिल्म को 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

15:28 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 23 साल में इतनी बदल गईं 'ये दिल आशिकाना' की एक्ट्रेस

1990-2000s में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काफी बेहतरीन काम किया है पहली ही फिल्म से रातों-रात लाइमलाइट में भी आ गईं. लेकिन, कुछ समय के बाद ही वो गायब भी हो गईं. ऐसे में आज आपको ऐसी एक अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने एक्टिंग से दूरियां कास्टिंग काउच की वजह से बनाई. पढ़िए पूरी खबर.

15:18 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: ‘मन्नत’ नहीं बर्थडे पर इस अंदाज में फैंस से मिले Shah Rukh Khan, वीडियो वायरल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही चर्चा में रहते हैं. 2 नवंबर को अभिनेता का जन्मदिन था. इस खास मौके पर शाहरुख खान इस बार फैंस से मन्नत पर नहीं मिल पाए थे. पढ़ें पूरी खबर...

14:44 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: क्रिसमस पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. 'पति पत्नी और वो' के बाद इनकी जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन शेयर कर रही है. दोनों फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में रोमांस करते दिखेंगे. ऐसे में अब इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर, 2025 को दस्तक देगी.

13:54 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. उनके दोनों बंगले प्रतीक्षा और जलसा के बाहर पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

13:22 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा और जलसा दोनों बंगले के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. सभी सिविल ड्रेस में मौजूद हैं. खूफिया एजेंसी से मिली जानकारी के बाद उनके घर के बार 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात किया गया है. उनके बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई पुलिस को मिली खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. फिलहाल पुलिस खुफिया इनपुट को लेकर विस्तृत जानकारी देने से कतरा रही है.

13:19 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: ये है भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म

आज आपको भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें खेसारी लाल यादव और उनके बेटे ने काम किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही थी. पढ़िए पूरी खबर.

12:50 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 'रात अकेली' का डरावना वीडियो वायरल

रॉनी स्क्रूवाला की 'रात अकेली' का डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे नेटफ्लिक्स पर शेयर किया गया है. इसमें डरावना सीन देखने के लिए मिल रहा है. देखिए वीडियो..

12:31 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: श्वेता तिवारी का साड़ी में दिखा सादगी भरा अंदाज

श्वेता तिवारी अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं. वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. वह इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्रियों में से एक हैं. ऐसे में अब उनकी लेटेस्ट फोटोज चर्चा में आ गई है, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है.

12:26 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: अविका गौर ने पैसों के लिए टीवी पर रचाई शादी

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने नेशनल टीवी पर शादी की थी. उन्होंने मिलिंद चंदवानी के साथ टीवी पर पैसों के लिए शादी की थी. पढ़िए पूरी खबर.

11:51 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: समर सिंह ने रानी चटर्जी को किया बर्थडे विश

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनके बर्थडे के मौके पर समर सिंह ने उनके साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन विश किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'भोजपुरी की सदाबहार हीरोइन के साथ साथ हीरो के रूप में भी भोजपुरी दर्शकों के दिलो पे राज करने वाली रानी चटर्जी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधा.'

11:48 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: कल आएगा सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' का ट्रेलर

शेफाली शाह की पॉपुलर वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' के ट्रेलर का ऐलान किया गया है. जहां ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर को रिलीज हो रही है. वहीं, अब इसके ट्रेलर का ऐलान किया गया है. सीरीज का ट्रेलर कल यानी कि 4 नवंबर को जारी किया जाएगा.

11:08 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: अमिताभ बच्चन समेत इन सेलेब्स ने दी वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 को जीत लिया, जिसके बाद देशभर में जश्न का माहौल है. रविवार को महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर लोगों के साथ ही सेलेब्स तक ने बधाई दी. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:03 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' की रिलीज का ऐलान

अगस्त्य नंदा इन दिनों फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. इसे लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के शौर्य और बहादुरी पर आधारित है. ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान किया गया है. फिल्म को सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

10:10 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: अरुण माशेट्टी ने शेयर की बच्चे संग पहली फोटो

'बिग बॉस 17' फेम अरुण माशेट्टी ने सोशल मीडिया पर न्यूली बॉर्न बेबी संग तस्वीरें शेयर की है. इसमें उन्हें बच्चे के साथ शानदार पोज देते हुए देखा जा सकता है. इसमें वह पत्नी और बच्चे के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं.

10:07 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: प्रणित मोरे की सीक्रेट रूम में होगी एंट्री

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का इस वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में हैं. स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का शॉकिंग एविक्शन हुआ है. पढ़िए पूरी खबर.

09:07 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 'द ताज स्टोरी' की रविवार की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने शुक्रवार यानी कि पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 1.9 करोड़ और तीसरे दिन 2.21 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 5.11 करोड़ तक पहुंच गई है. परेश रावल की फिल्म की कमाई में लगातार उछाल दर्ज की गई है. पढ़िए पूरी खबर.

09:03 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर भरी हुंकार, 13वें दिन की इतनी कमाई

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की कमाई में लगातार गिरावट देखने के लिए मिली है. फिल्म ने जहां शुक्रवार यानी कि पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, दूसरे दिन 7.3 करोड़ की कमाई. फिल्म अब तक 24.10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. जानिए रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की.

09:01 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: ‘बाहुबली द एपिक’ की कमाई में आई गिरावट

एस एस राजामौली 'बाहुबली द एपिक' और परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने शुक्रवार यानी कि पहले दिन 1 करोड़ और दूसरे दिन 1.9 करोड़ की कमाई की. पढ़िए तीसरे दिन की कमाई.

08:32 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: इंडिया के लिए लकी साबित हुईं सुनिधि चौहान

इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की. इसकी शुरुआत सुनिधि चौहान की आवाज से शुरू हुई. इस जीत के बाद उन्हें इंडिया टीम के लिए लकी बताया जा रहा है.

08:30 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: भारत की जीत के बाद नीता अंबानी ने स्टेडियम में लहराया तिरंगा

2 नवंबर की रात भारत के लिए ऐतिहासिक रही है. इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया है. इस जीत के बाद भारतीय की फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. स्टेडियम से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी ने स्टेडियम से जीत का तिरंगा लहराया.

07:51 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: डेंगू की वजह से एलिमिनेट हुए प्रणित मोरे

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ का 2 नवंबर का एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो में नेहा और टोनी कक्कड़ अपने नए गाने ‘कोका कोला 2.o’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. वो शो में काफी एंन्जॉय करते हैं. घरवालों को टास्क भी देते हैं. वहीं, घर में शहनाज गिल की भी एंट्री होती है. इसके साथ ही घर में एकता कपूर की ‘नागिन 7’ से पर्दा उठेता है. अंत में सलमान खान एविक्शन पर आते हैं तो इसमें वह बताएंगे कि प्रणित मोरे घर से बेघर होते हैं. इसकी वजह है कि वो काफी बीमार हैं. उन्हें सख्त से सख्त मेडिकल अटेन्शन की जरूरत है. हालांकि, उनके घर से बाहर जाने की बात सुनकर प्रणित मोरे के दोस्तों को गहरा झटका लगता है.

07:51 (IST) 03 Nov 2025

LIVE: राजामौली की SSMB29 को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान

एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 को लेकर जल्द ही बड़ा ऐलान किया जा सकता है. प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमरन एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म में साथ में नजर आएंगे. इसी बीच महेश बाबू ने फिल्म को लेकर हिंट दिया है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘नवंबर आ गया है राजामौली.’ इस पर डायरेक्टर ने भी रिएक्शन दिया है और उन्होंने लिखा, ‘क्या आप उम्मीद कर रहे हैं कि इस महीने फिल्म का रिव्यू दें.’ अब फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Entertainment News in Hindi: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस पहली बार स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में काम कर रही हैं. इसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं. ऐसे में अब ऑफिशियल ऐलान किया गया है कि फिल्म को 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाएगा. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. ‘पति पत्नी और वो’ के बाद इनकी जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन शेयर कर रही है. दोनों फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में रोमांस करते दिखेंगे. ऐसे में अब इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर, 2025 को दस्तक देगी.

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ का 2 नवंबर का एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो में नेहा और टोनी कक्कड़ अपने नए गाने ‘कोका कोला 2.o’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. वो शो में काफी एंन्जॉय करते हैं. घरवालों को टास्क भी देते हैं. वहीं, घर में शहनाज गिल की भी एंट्री होती है. इसके साथ ही घर में एकता कपूर की ‘नागिन 7’ से पर्दा उठेता है. अंत में सलमान खान एविक्शन पर आते हैं तो इसमें वह बताएंगे कि प्रणित मोरे घर से बेघर होते हैं. इसकी वजह है कि वो काफी बीमार हैं. उन्हें सख्त से सख्त मेडिकल अटेन्शन की जरूरत है. हालांकि, उनके घर से बाहर जाने की बात सुनकर प्रणित मोरे के दोस्तों को गहरा झटका लगता है.

वहीं, एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 को लेकर जल्द ही बड़ा ऐलान किया जा सकता है. प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमरन एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म में साथ में नजर आएंगे. इसी बीच महेश बाबू ने फिल्म को लेकर हिंट दिया है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘नवंबर आ गया है राजामौली.’ इस पर डायरेक्टर ने भी रिएक्शन दिया है और उन्होंने लिखा, ‘क्या आप उम्मीद कर रहे हैं कि इस महीने फिल्म का रिव्यू दें.’ अब फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola