Animal को देख Elvish Yadav और धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Animal: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ अपना जलवा दिखा रही है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

Animal

Animal

विज्ञापन

Animal: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ अपना जलवा दिखा रही है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। वहीं, फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार ओपनिंग की और जमकर कमाई कर रही है।

इस बीच अब एल्विश यादव और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ‘एनिमल’ को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=jasHVLdLqIY

Animal को देख Elvish Yadav ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल, एल्विश यादव ने हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को देखा है। इस फिल्म को देखने के बाद एल्विश ने अपना रिव्यू भी दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि ‘एनिमल’ के रिव्यू में एल्विश ने कहा कि बहुत टाइम बाद कोई फिल्म देखने आया था। हर जगह एनिमल, एनिमल हो रहा है, तो मैंने भी ये फिल्म देखी।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ट्रोल

एल्विश ने कहा कि जितनी हाइप थी उसके हिसाब से तो नहीं है। थोड़ी अनरियल है और फिक्शनल बहुत ज्यादा है। एल्विश ने कहा कि फिल्म में हजार आदमी मारे गए, लेकिन पुलिस तक नहीं आई। चलो माना वो बड़े आदमी होंगे, लेकिन अगर अंबानी भी इतने लोग मार देंगे तो पुलिस ले जाएगी। बता दें कि एल्विश के इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रकाश कौर ने कहा- ऐसी फिल्मे मत किया कर

वहीं, बॉबी देओल ने बताया कि उनके पूरे परिवार ने फिल्म देखा, लेकिन एक्टर की मां प्रकाश कौर पूरी फिल्म नहीं देख पाई। बॉबी ने बताया कि मेरी मां फिल्म में मेरे मौत के किरदार को नहीं झेल पाई और उन्होंने कहा कि तू ऐसी फिल्मे मत किया कर मुझसे नहीं देखा जाता। बता दें कि ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया और शानदार कलेक्शन करने में लगी है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ