Bigg Boss 18 में Dolly Chaiwala मेकर्स को पड़ सकता है महंगा, सेलिब्रिटीज से ज्यादा रखी फीस की डिमांड?

Bigg Boss 18: डॉली चायवाला की एंट्री बिग बॉस 18 में हो सकती है। लेकिन उनकी अगर एक डिमांड मानने के लिए मेकर्स तैयार होते हैं तभी ये मुमकिन होगा। अब वो डिमांड क्या है चलिए जानते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कौन-कौन शामिल होगा ये सस्पेंस धीरे-धीरे खुलता जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स के नाम एक-एक कर सामने आ रहे हैं। जो शो के लिए फाइनल हो चुके हैं और जिनके नाम पर मेकर्स विचार कर रहे हैं वो सभी लिस्ट सामने आ चुकी हैं। वहीं, इस शो के लिए लगातार सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है डॉली चायवाला को मेकर्स काफी समय से शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ऑफर भी उन्हें दिया गया था।

डॉली चायवाला ने रखी कौन-सी शर्त?

हालांकि, पैसों को लेकर तनातनी की वजह से डॉली चायवाला की ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एंट्री नहीं हो सकी थी। लेकिन सलमान खान के शो के लिए एक बार फिर उन्हें अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा इस सीजन के लिए भी मेकर्स डॉली चायवाला के नाम पर विचार कर रहे हैं। लेकिन वो इस सीजन में शामिल होने या नहीं ये बस एक शर्त पर टिका हुआ है। दरअसल, डॉली चायवाला ने सलमान खान के शो में पार्टिसिपेट करने के लिए एक खास शर्त रखी है।

विज्ञापन

कितनी फीस मांग रहे हैं डॉली चायवाला?

वो इस शो का हिस्सा बनने के लिए फीस को लेकर अड़े हुए हैं। डॉली चायवाला ने इतनी मोटी फीस की डिमांड कर दी है कि मेकर्स भी चिंता में पड़ गए हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स से ज्यादा फीस तो ये मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्होंने मेकर्स द्वारा संपर्क किए जाने पर उनसे हर हफ्ते के 20 लाख रुपये मांग लिए हैं। एक हफ्ते के 20 लाख रुपये कोई छोटा अमाउंट नहीं है। कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्होंने ओटीटी 3 के लिए एक हफ्ते के 10-15 लाख मांगे थे।

विज्ञापन

क्या मेकर्स पूरी करेंगे डिमांड?

डॉली चायवाला की इसी डिमांड के चलते उन्हें साइन नहीं किया गया था। वहीं, अब तो उनकी डिमांड पहले से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। अब मेकर्स उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए राजी होते हैं या नहीं ये देखना होगा। आपको बता दें, डॉली चायवाला सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलर हो चुके हैं। ऐसे में अब उनकी एंट्री इस शो में होगी या नहीं ये जानने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ