Kriti Sanon on her Bond With Sister Nupur Sanon: कृति सेनन, शहीर शेख और काजोल की फिल्म दो पत्ती हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कृति के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है जो डबल रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में कृति सेनन अपनी ही जुड़वा बहन के साथ नफरत भरे रिश्ते को जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं। रील पर सौम्या और शैली की नफरत भरी इस कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसी पर कृति सेनन ने अपना रिएक्शन दिया है। कृति ने अपनी रियल सिस्टर संग बॉन्डिंग और झगड़े पर बात की है।
नुपुर सेनन संग झगड़े पर बोलीं कृति
अपनी छोटी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस नुपुर सेनन से अपने रिश्ते पर बात करते हुए कृति सेनन ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से बात करते हुए कहा कि मेरी अपनी बहन से बहुत ज्यादा लड़ाई होती है, लेकिन हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे को सॉरी नहीं कहता। इतना ही नहीं कृति ने कहा कि नुपुर कभी भी मुझे सॉरी तब तक नहीं बोलती जब तक उन्हें बोला नहीं जाता कि आप गलत हो। कृति ने कहा कि वो बहुत समय लेती हैं सॉरी बोलने में। ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया गया है। इस दौरान कृति सेनन अपने को-स्टार शहीर शेख के साथ इंटरव्यू में कई बातें करते हुए नजर आईं। कृति ने कहा कि हम बहुत बार झगड़े को इतनी तवज्जो नहीं देते और मूव ऑन कर लेते हैं।
कृति सेनन की हो रही तारीफ
आपको बता दें फिल्म में कृति की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें फैंस की तरफ से काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में कृति सेनन ने अपने अदाकारी से चार चांद लगा दिए हैं। एक्ट्रेस ने सौम्या और शैली के किरदारों में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कृति ने दोनों किरदारों को इतनी ईमानदारी से निभाया है कि वो बिलकुल अलग दिखते हैं।’
फिल्म की कहानी किस तरह की है?
ये फिल्म दो बहनों, सौम्या और शैली के इर्द-गिर्द घूमती है। कृति सेनन ने इन दोनों किरदारों को इतनी बेहतरीन तरीके से निभाया है कि दर्शकों को हेमा मालिनी की फिल्म ‘सीता और गीता’ की याद आ जाती है। कहानी में बहनों के बीच प्यार और नफरत की जद्दोजहद को दिखाया गया है। काजोल का किरदार एक पुलिस अधिकारी का है, जिससे वो एक मजबूत और साहसी महिला के तौर पर सामने आती हैं।
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के साथ दिवाली को हुआ था जानलेवा हादसा, आज भी याद कर सहम जाती हैं धक-धक गर्ल
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
12 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
13 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines