Shoaib Ibrahim Vlog Dipika Kakar Health: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जिन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से बहुत प्यार मिला, पिछले कई महीनों से कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं. साल 2025 में उन्हें लीवर में स्टेज 2 का कैंसर ट्यूमर पाया गया. इसकी बड़ी सर्जरी हुई, जो 14 घंटे तक चली. डॉक्टरों ने ट्यूमर निकाल दिया और उसके बाद टारगेटेड थेरेपी भी शुरू की. दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को पूरी यात्रा दिखाई.
यह भी पढ़ें: Manish Malhotra के घर पहुंचा कपूर परिवार, इमोशनल नजर आईं Kareena और Karisma, देखें वीडियो
नए व्लॉग में बताई रिपोर्ट
हाल ही में दीपिका ने एक नया व्लॉग शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी ताजा ब्लड रिपोर्ट्स के बारे में बताया. रिपोर्ट देखकर दीपिका भावुक हो गईं और रोने लगीं. ब्लड टेस्ट सामान्य आया है. लेकिन डॉक्टरों ने इसे गंभीरता से लिया है और अब आगे का मेडिकल प्रोसेस बताया है. शोएब ने कहा, “लड़ाई लंबी है.” उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है लेकिन अब नेक्स्ट राउंड के लिए मजबूती से खड़े रहना है.
कैंसर का इलाज
दीपिका ने बताया कि कैंसर के बाद दोबारा समस्या आने का डर हमेशा रहता है. हालांकि, शोएब इस पर बोले कि लोगों का दुआ हमारे साथ है. उन्होंने बताया कि ‘मस्जिद में नमाज अदा करते वक्त कुछ लोग मिले, जिन्होंने बताया कि उनकी अम्मी को भी यही समस्या थी और उन्होंने कुछ खास दुआएं बताईं. इससे वे ठीक हो गई. लोग हमारी काफी मदद और केयर कर रहे हैं. लड़ाई लंबी है.’
यह भी पढ़ें: Delhi Film Festival 2026 में सिर्फ हिंदी ही नहीं, इन भाषाओं का भी चलेगा जादू, इस दिग्गज
फैंस ने मांगी दुआएं
दीपिका फैंस से प्रार्थना मांग रही है. उन्होंने बताया कि ठीक होने में समय लगता है. नींद पूरी करना, हल्की वॉक करना और आराम करना बहुत जरूरी है. शरीर खुद को रिकवर करने की कोशिश करता है. शोएब हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. वे कहते हैं कि यह आसान नहीं है, लेकिन साथ मिलकर लड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: Delhi Film Festival 2026 के स्पेशल गेस्ट कौन-कौन? दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला ये सम्मान










