Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar ने री-रिलीज में फिर बटोरी कमाई, The Kerala Story 2 की 15वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार

Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है. री-रिलीज होकर फिल्म ने फिर कमाई बटोरी है. वहीं दूसरी ओर 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' की कमाई भी 15वें दिन जारी है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अबतक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 14, 2026 08:55
dhurandhar re release box office collection

Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है. सोशल मीडिया पर फिर से रणवीर सिंह ‘हमजा’ बनकर छा गए हैं. हालांकि री-रिलीज होने के बाद पहले दिन फिल्म की कमाई ने कुछ खास कमाई नहीं की. अब सबकी निगाहें ‘धुरंधर द रिवेंज’ पर टिकी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर अदिति भाटिया की ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. अभी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. 15वें दिन फिल्म ने 1.44 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.7% रही. वहीं फिल्म ने भारत में अब तक 41.69 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 47.50 करोड़ पहुंच गया है. वीकेंड पर भी फिल्म की अच्छी कमाई हो सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ravi Kishan की पटपड़गंज कोर्ट में वापसी, OTT पर इस दिन रिलीज होगा ‘मामला लीगल है’ सीजन 2

Dhurandhar की कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. वहीं अब फिल्म को 99 दिन हो गए हैं. इसी बीच फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने री-रिलीज होकर 99वें दिन महज 20 लाख की कमाई की. 99 दिनों में ‘धुरंधर’ ने भारत में 215,411 शो में कुल 1,005.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1,306.10 करोड़ है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही छाई रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Dhurandhar 2 कब होगी रिलीज?

‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं अब फैंस को ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है. इस फिल्म में भी रणवीर सिंह ‘हमजा’ बनकर ल्यारी में धमाका करते दिखाई देंगे. ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

First published on: Mar 14, 2026 06:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.