हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Dhurandhar 2 के वो सितारे, जिन्होंने 6 मिनट के रोल से चुराई लाइमलाइट, कहानी में भी फूंकी जान
एंटरटेनमेंट
Dhurandhar 2 के वो सितारे, जिन्होंने 6 मिनट के रोल से चुराई लाइमलाइट, कहानी में भी फूंकी जान
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' के पहले पार्ट में टीवी के कुछ सितारों ने शानदार प्रदर्शन करके लाइमलाइट ही चुरा ली. लेकिन अब 'धुरंधर 2' में भी दो ऐसे नए चेहरे रहे, जिन्होंने फिल्म की कहानी में जान ही फूंक दी.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
Dhurandhar 2 के इन सितारों ने चुराई लाइमलाइट
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' के पहले पार्ट में टीवी के कुछ सितारों ने शानदार प्रदर्शन करके लाइमलाइट ही चुरा ली. लेकिन अब 'धुरंधर 2' में भी दो ऐसे नए चेहरे रहे, जिन्होंने फिल्म की कहानी में जान ही फूंक दी. इसमें पहला अतीफ अहमद और बड़े साहब का रोल है.
6 मिनट के रोल से चुराई लाइमलाइट
फिल्म में बड़े साहब के किरदार की खास बात ये रही है कि इसका सीन महज 6 मिनट का ही रहा है. इस 6 मिनट में मूवी में दाऊद की जवानी से बुढ़ापे तक का सफर दिखा दिया गया है.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 the Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. रणवीर सिंह के काम और एक्टिंग की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. फिल्म में ना केवल बड़े स्टार्स ही बल्कि छोटे और कम स्क्रीन स्पेस वाले एक्टर्स ने भी लाइमलाइट चुरा ली है. मूवी में कई रोमांचक ट्विस्ट डाले गए हैं. वहीं, सीक्वल में दो ऐसे नए कलाकार भी रहे जिन्होंने महज 6 मिनट के रोल से ही फिल्म ने जान फूंक दी. चलिए बताते हैं उन दो कलाकारों के बारे में.
अतीक अहमद का रोल
फिल्म 'धुरंधर 2' का जो पहला सीन होता है वो एक दम ही हिला देने वाला होता है. इसमें शुरुआत में ही आतिफ अहमद नाम के किरदार की एंट्री होती है, जो हूबहू यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद से मिलता-जुलता होता है. या यूं कहें कि ये अतीक से ही प्रेरित होता है. आतिफ के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं. वह बड़े स्तर पर हथियारों और जाली नोटों की तस्करी करता है. फिल्म में जब आतिफ की एंट्री होती है तो थिएटर में सीटियां भी बजती है. वहीं, मूवी में आतिफ की गोली मारकर की गई हत्या को भी दिखाया गया है. ये सब आतीक अहमद से मिलता-जुलता है.
फिल्म में आतिफ अहमद का रोल एक्टर सलीम सिद्दीकी ने प्ले किया है. अगर उनके बारे में बात की जाए तो वह थिएटर के पुराने कलाकार हैं. वह इसके पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर 'रक्षा बंधन', '12वीं फेल' और 'इंडिया लॉकडाउन' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.
बड़े साहब ने भी चुराई लाइमलाइट
इसके साथ ही फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का जो किरदार होता है, उसने भी सारा शो ही चुरा लिया है. ये किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. हालांकि, इसे स्क्रीन स्पेस कम दिया गया है लेकिन, कुछ मिनट के सीन में इस किरदार ने इंटरनेट ही हिला दिया है. फिल्म में बड़े साहब वो है, जिसके लिए मेजर इकबाल काम करता है. इस किरदार को प्ले करने वाले एक्टर के बारे में बात करें तो इसे दानिश इकबाल ने निभाया है और वह इस रोल से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं.
फिल्म में बड़े साहब के किरदार की खास बात ये रही है कि इसका सीन महज 6 मिनट का ही रहा है. इस 6 मिनट में मूवी में दाऊद की जवानी से बुढ़ापे तक का सफर दिखा दिया गया है. ये एक दम ही शॉकिंग भरा और फिल्म की कहानी में जान फूंकने जैसा होता है.
टर्निंग प्वॉइंट साबित होगा 'बड़े साहब' का रोल?
आपको बता दें कि दानिश इकबाल 'संकल्प,' 'द हंट,' 'महारानी-3,' 'भक्षक,' और 'आखिरी सच' जैसी फिल्मों और सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, उनके रोल अभी तक सीमित ही रहे हैं. लेकिन माना जा रहा है कि अब बड़े साहब का रोल उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 the Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. रणवीर सिंह के काम और एक्टिंग की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. फिल्म में ना केवल बड़े स्टार्स ही बल्कि छोटे और कम स्क्रीन स्पेस वाले एक्टर्स ने भी लाइमलाइट चुरा ली है. मूवी में कई रोमांचक ट्विस्ट डाले गए हैं. वहीं, सीक्वल में दो ऐसे नए कलाकार भी रहे जिन्होंने महज 6 मिनट के रोल से ही फिल्म ने जान फूंक दी. चलिए बताते हैं उन दो कलाकारों के बारे में.
अतीक अहमद का रोल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जो पहला सीन होता है वो एक दम ही हिला देने वाला होता है. इसमें शुरुआत में ही आतिफ अहमद नाम के किरदार की एंट्री होती है, जो हूबहू यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद से मिलता-जुलता होता है. या यूं कहें कि ये अतीक से ही प्रेरित होता है. आतिफ के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं. वह बड़े स्तर पर हथियारों और जाली नोटों की तस्करी करता है. फिल्म में जब आतिफ की एंट्री होती है तो थिएटर में सीटियां भी बजती है. वहीं, मूवी में आतिफ की गोली मारकर की गई हत्या को भी दिखाया गया है. ये सब आतीक अहमद से मिलता-जुलता है.
---विज्ञापन---
फिल्म में आतिफ अहमद का रोल एक्टर सलीम सिद्दीकी ने प्ले किया है. अगर उनके बारे में बात की जाए तो वह थिएटर के पुराने कलाकार हैं. वह इसके पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर ‘रक्षा बंधन’, ’12वीं फेल’ और ‘इंडिया लॉकडाउन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.
बड़े साहब ने भी चुराई लाइमलाइट
इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का जो किरदार होता है, उसने भी सारा शो ही चुरा लिया है. ये किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. हालांकि, इसे स्क्रीन स्पेस कम दिया गया है लेकिन, कुछ मिनट के सीन में इस किरदार ने इंटरनेट ही हिला दिया है. फिल्म में बड़े साहब वो है, जिसके लिए मेजर इकबाल काम करता है. इस किरदार को प्ले करने वाले एक्टर के बारे में बात करें तो इसे दानिश इकबाल ने निभाया है और वह इस रोल से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म में बड़े साहब के किरदार की खास बात ये रही है कि इसका सीन महज 6 मिनट का ही रहा है. इस 6 मिनट में मूवी में दाऊद की जवानी से बुढ़ापे तक का सफर दिखा दिया गया है. ये एक दम ही शॉकिंग भरा और फिल्म की कहानी में जान फूंकने जैसा होता है.
टर्निंग प्वॉइंट साबित होगा ‘बड़े साहब’ का रोल?
आपको बता दें कि दानिश इकबाल ‘संकल्प,’ ‘द हंट,’ ‘महारानी-3,’ ‘भक्षक,’ और ‘आखिरी सच’ जैसी फिल्मों और सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, उनके रोल अभी तक सीमित ही रहे हैं. लेकिन माना जा रहा है कि अब बड़े साहब का रोल उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है.