Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘शोले से 100 गुना…’, Dhurandhar 2 के फैन हुए रामगोपाल वर्मा, फर्स्ट रिव्यू में बांधे तारीफों के पुल

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी सामने आ गए हैं. वहीं हाल ही में रामगोपाल वर्मा ने फिल्म का पहला रिव्यू दिया है. सोशल मीडिया पर डायरेक्टर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 18, 2026 12:43
dhurandhar 2 first review ramgopal verma
रामगोपाल ने 'धुरंधर 2' की तारीफों के बांधे पुल

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का क्रेज चारों तरफ देखने को मिल रहा है. ऑडियंस इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं. वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने फिल्म सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ के लिए खास पोस्ट शेयर की है. रामगोपाल वर्मा ने अपने रिव्यू में फिल्म के तारीफों के पुल बांधे हैं. सोशल मीडिया पर भी रामगोपाल वर्मा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने क्या कुछ लिखा?

‘शोले’ से की तुलना

रामगोपाल वर्मा ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की. रामगोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कल रात ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद लगता है कि ये फिल्म कमाई, दर्शकों के उत्साह और अपने अलग अंदाज से पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ये फिल्म ‘शोले’ से 100 गुना ज्यादा असरदार साबित होगी. वहीं मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों के सामने भी ये फिल्म अलग दिखाई देती है. ऐसा लग रहा है कि इसके साथ सिनेमा का एक नया दौर शुरू हो रहा है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का Aari Aari बना टॉप ट्रेंडिंग, रणवीर सिंह की 16 साल पुरानी फिल्म में भी सुनाई दे चुकी ये धुन

आदित्य धर की तारीफ की

डायरेक्टर ने आगे आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, ‘अब से डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्य से शुरू होगी. स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को अपने सारे काम छोड़कर इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहिए.’ सोशल मीडिया पर रामगोपाल वर्मा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और इस रिव्यू के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Runtime: ‘धुरंधर 2’ को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, कई सीन्स पर लगे कट; जानें कितनी लंबी होगी फिल्म

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

बता दें ‘धुरंधर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इतना ही नहीं ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. वहीं अब ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बता दें इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होंगे. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

First published on: Mar 18, 2026 12:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.