Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Spotify के टॉप 5 में धुरंधर 2 के इन 2 गानों ने मचाई खलबली, जानें नंबर 1 पर किसका है कब्जा?

Spotify Top 5 India Songs 2026: धुरंधर 2 का जलवा सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि Spotify पर भी छाया हुआ है. इन 2 गानों ने Spotify भारत के चार्ट्स पर टॉप-5 में पकड़ बनाकर रखी है. आइए जानते हैं कि फिल्म के अलावा कौन से 2 गानें धमाल मचा रहे हैं.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 27, 2026 17:51
Spotify Top 5 India Songs 2026
Spotify Top 5 India Songs 2026

Top Indian Songs on Spotify Today: आजकल ज्यादातर भारत की जनता Spotify का इस्तेमाल करती है. बता दें कि यह एक म्यूजिक एप हैं, जिसमें आप सभी तरह की गानों को सुन सकते हैं. Spotify अपने टॉप 5 और टॉप 10 की लिस्ट निकालता रहता है. दुनियाभर में इसका प्रचलन और इस्तेमाल होने के कारण इसके निकाले गए चार्ट का बड़ा महत्व होता है. अगर भारत की बात करें, तो Spotify के टॉप 5 में धुरंधर और धुरंधर 2 के अंदर दो गानों ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है.

यह भी पढ़ें: Ram Charan Birthday: बेटे के 41वें बर्थडे पर इमोशनल हुए पिता चिरंजीवी, शेयर की एक्टर की बचपन की तस्वीरें

---विज्ञापन---

कौन से हैं वो दो धुरंधर गाने?

धुरंधर 2 के “आरी आरी” और “नाल नचना” गाने ने सबसे ज्यादा खलबली मचाई है. पहला गाना “आरी आरी” में जो एनर्जी है, वो सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. इसमें बॉम्बे रॉकर्स, जेस्मिन संधास और अन्य कलाकारों की आवाज है. ये गाना बहुत तेजी से ऊपर चढ़ा और अब टॉप 5 में जगह बना चुका है.

दूसरे गाने की धुन

दूसरा गाना Naal Nachana है, जिसमें जेस्मिन संधास की जादुई आवाज है. यह एक पंजाबी-पॉप फ्यूजन गाना है जिसने युवाओं के बीच धूम मचा रखी है. ये गाना फुल एनर्जी से भरपूर है और सुनने वालों के दिल को छू लेता है. हालांकि, यह गाना धुरंधर फिल्म का है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Exams में Dhurandhar, अकाउंट्स के पेपर में आदित्य धर की फिल्म के किरदारों की एंट्री, पूछे

कौन है नंबर 1 पर गाना?

अभी Spotify के टॉप चार्ट पर बैरन गाने का कब्जा है. सोशल मीडिया पर बैरन (Banjaare) गाना एक ‘सुनामी’ की तरह आया है. इस गाने को मित्त रोर और स्वरा वर्मा ने गाया है. वहीं इसका संगीत भी मित्त रोर ने ही तैयार किया है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 9 महीने बाद होने जा रहा बंद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

First published on: Mar 27, 2026 05:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.