Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 का नया गाना आउट, रोंगटे खड़े कर देने वाली धुन, जिसे सुन रग-रग में दौड़ जाएगा जोश

Dhurandhar 2 Aari Aari Song Release: धुरंधर 2 का नया गाना Aari Aari रिलीज हो चुका है. यह गाना बॉम्बे रॉकर्स के पुराने ट्रैक पर आधारित है, जिसको नए वर्जन में लाया गया है. इसका संगीत शशवत सचदेव ने दिया है. फैंस गाने की धुन सुनकर जोश से भर गए हैं. हर किसी को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 12, 2026 14:31
Dhurandhar 2 Aari Aari Song Release
Dhurandhar 2 Aari Aari Song Release

Dhurandhar 2 Official Soundtrack: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज में एक नया गाना रिलीज़ हो गया है. गाना का नाम है ‘आरी आरी’. जैसे ही यह गाना आया, सोशल मीडिया पर धूम मच गई. लोग इसे सुनकर कह रहे हैं कि यह धुन इतनी जोरदार है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बता दें कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन इस गाने ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़ें: एक्टर Hari Murali का 27 की उम्र में हुआ निधन, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल

---विज्ञापन---

धुन क्यों इतनी खास है?

धुरंधर 2 के इस गाने को बॉम्बे रॉकर्स के पुराने ट्रैक से लिया गया है. लेकिन नए वर्जन में इसे और ताकतवर बनाया गया है. शशवत सचदेव ने संगीत दिया है. गाने में पंजाबी बीट्स, तेज़ रिदम और रणवीर सिंह की एक्शन वाली क्लिप्स हैं. लाइनें जैसे “आरी आरी आरी, वे तेरी मेरी एक ज़िंदगी” बार-बार सुनने पर जोश भर देती हैं. ट्रेलर में यह धुन सुनकर ही लोग उत्साहित हो गए थे. अब पूरा गाना सुनकर फैंस कह रहे हैं कि यह बदला लेने वाली कहानी को और रोमांचक बनाता है.

यह भी पढ़ें: कितनी है Kritika Kamra की नेटवर्थ? अमिरी में पति Gaurav Kapur भी नहीं हैं पीछे

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह ने दिखाया कमाल

रणवीर सिंह फिल्म में हमजा अली मज़ारी का किरदार निभा रहे हैं. गाने में उनकी इंटेंस लुक और एक्शन मूव्स दिखकर लोग हैरान रह गए. वे एक स्पाई की तरह पाकिस्तान में घुसते हैं और दुश्मन से बदला लेते हैं. गाने की बीट इतनी तेज़ है कि सुनते ही शरीर में जोश दौड़ने लगता है. फैंस लिख रहे हैं कि “रणवीर का यह रूप देखकर रोंगटे खड़े हो गए!” यह गाना फिल्म के रिवेंज थीम से पूरी तरह मैच करता है.

फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को बार-बार शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह धुन सुनकर नींद उड़ जाती है और जोश बढ़ जाता है. कुछ ने लिखा – “यह गाना सुनकर रग-रग में खून खौल रहा है!” यह ट्रैक फिल्म से पहले ही हिट हो चुका है. बता दें कि T Series और Jio Studio ने इसे रिलीज़ किया है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

First published on: Mar 12, 2026 02:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.