Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

3:45 मिनट का वो गाना, जिसकी धुन में खोए आजकल की GenZ जनता, पुराने गाने का था रीमेक

Aari Aari song Dhurandhar 2: आजकल सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 का ये गाना काफी वायरल हो रहा है. हर किसी की जुबान पर 'आरी आरी' गाना बसा हुआ है. 3:45 मिनट के इस गाने को आजकल की GenZ जनता काफी पसंद कर रही है. आइए जानते हैं.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 23, 2026 15:01
Aari Aari song Dhurandhar 2
Aari Aari song Dhurandhar 2

Ranveer Singh Aari Aari Video: आजकल सोशल मीडिया पर गाने बहुत तेजी से वायरल होते हैं. ऐसा ही एक गाना, जो GenZ जनता के बीच तेजी से फैल रहा है. यह गाना धुरंधर 2 फिल्म का “आरी आरी” सॉन्ग है, जिस पर जनता झूम रही है. लोग इसे बार बार सुन रहे हैं. रील्स बना रहे, पार्टी कर रहे, तो यही गाना बजा रहे. इस गाने की खास बात ये है कि ये गाना सिर्फ 3 मिनट 45 सेकंड का है, लेकिन इसकी धुन इतनी जोरदार है कि GenZ की पूरी पीढ़ी इसमें खो गई है.

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया का बब्बर शेर…’, Dhurandhar 2 का दुनियाभर में कहर, 4 दिन में 550 नहीं किया इतने करोड़ का कलेक्शन

---विज्ञापन---

पुराना गाना, नया रूप

धुरंधर 2 का ये “आरी आरी” असल में 2003 का पुराना गाना है. बॉम्बे रॉकर्स नाम की बैंड ने इसे बनाया था. उस समय ये पंजाबी पॉप का बहुत बड़ा हिट था. लोग MTV पर इसे देखते थे और क्लब में नाचते थे. लेकिन अब 2026 में फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में इसे रीमेक किया गया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म में गाना बहुत पावरफुल तरीके से दोबारा बनाया गया. शशवत सचदेव ने इसे नया संगीत दिया और बॉम्बे रॉकर्स के नवतेज सिंह रेहल ने अपनी आवाज दी है, जिस पर आज पूरी जनता झूम रही है. इस गाने की पुरानी धुन बरकरार रखी गई, लेकिन बीट्स और बास को और तेज, मॉडर्न बनाया गया, जिसकी वजह से यह गाना हिट हुआ.

यह भी पढ़ें: ‘कांच हिलने लगा, ब्लास्ट हुआ और…’,17 साल बाद लिया बदला, Dhurandhar का वो एक्टर,

---विज्ञापन---

GenZ क्यों दीवाना हो गई?

GenZ के लिए ये गाना नया लगता है. कई युवा सोचते हैं कि ये बिल्कुल नया ट्रैक है. लेकिन पुराने लोगों को ही पता है कि काफी पुराना सॉन्ग है. लोग जब वे पुराना वर्जन सुनते हैं, तो उन्हें नॉस्टैल्जिया महसूस होता है. सोशल मीडिया पर युवा लोग कह रहे हैं कि “ये गाना तो दिल में उतर गया!” रील्स में लड़के-लड़कियां “आरी आरी आरी” गाते हुए डांस कर रहे हैं. क्लब मिक्स, स्लोड + रिवर्ब, बास बूस्टेड वर्जन कि हर तरह के रीमिक्स बन रहे हैं. 3:45 मिनट में इतनी एनर्जी है कि एक बार सुनो तो बार-बार प्ले करना पड़ता है.

क्यों है ये खास?

ये गाना पुराने और नए को जोड़ता है. पुराने गानों की धुन आज के बीट्स के साथ मिलती है, तो मजा दोगुना हो जाता है. GenZ को रेट्रो वाइब पसंद आ रही है. वो पुराने गानों को नए अंदाज में सुनना चाहते हैं. हर कोई इसकी धुन में खोया हुआ है.

यह भी पढ़ें: ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर-2 पर लग सकता है बैन? मद्रास हाई कोर्ट में वकील ने क्यों की अपील?

First published on: Mar 23, 2026 03:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.