Devara की ये 5 खामियां देख हिल जाएगा भेजा, एक तो ऑडियंस ने बहुत मुश्किल से झेला

Flaws in Junior NTR Movie Devara Part 1: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 में दर्शकों को ऐसे-ऐसे सीन्स देखने को मिले जो हजम ही नहीं होतीं।

Devara: Part 1

Devara: Part 1

विज्ञापन

Flaws in Junior NTR Movie Devara Part 1: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई हैं। फिल्म रिलीज होते के साथ ही नंबर 1 पर ट्रेंड भी होने लगी है। फिल्म में सैफ अली खान भी नेगेटिव किरदार में कमाल कर रहे हैं। इसी बीच आपको फिल्म से जुड़ी 5 खामियां बताते हैं जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग भी घूम सकता है।

सिर के ऊपर से जाएगा एक्शन

जूनियर एनटीआर की फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। हालांकि फिल्म का एक्शन सिर के ऊपर से जाने वाला है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान ने ऐसा-ऐसा एक्शन किया है कि आप भी एक बार के लिए सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है।

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर की खराब एक्टिंग

फिल्म से तमिल सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक्टिंग दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। फिल्म में उनकी स्क्रीन टाइमिंग भी कुछ खास नहीं थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर के मुश्किल से चुनिंदा डायलॉग्स हैं।

कहानी में नहीं दिखा दम 

इस फिल्म की कहानी उन लोगों की समझ से परे जाएगी जो स्क्रीनप्ले को बेहद सीधे-सीधे देखना पसंद करते हैं। फिल्म की एंडिंग भी समझ में नहीं आती है, हालांकि आखिर में एक सस्पेंस जरूर रह जाता है क्योंकि इसका अगला पार्ट भी रिलीज होगा।

विज्ञापन

देवरा की मौत कैसे हुई?

सबसे बड़ा सवाल जो फिल्म देखने के बाद पूरी तरह से दिमाग में घूमता रहता है वो है देवरा की मौत आखिर कैसे हुई। देवरा सभी को मार देता है ऐसे में ये सबसे बड़ा सस्पेंस है कि आखिर देवरा को कौन मार देता है।

देवरा के मैसेज को पडाड़ पर किसने लिखा?

इसके अलावा देवरा से ही जुड़ा एक और ऐसा सवाल है कि उसने जो मैसेज दिया था वो आखिर पहाड़ पर किसने लिख दिया। फिल्म देखने के बाद कुछ ऐसे सवाल है कि जो ऑडियंस के दिमाग में घूमने लगते हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत ही पेचीदा लगता है। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट में काफी कुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ