Sushant Singh Rajput: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर एक फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म का नाम ‘न्याय- द जस्टिस’ है। वहीं, अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, सुशांत सिंह की लाइफ पर बनी इस फिल्म पर उच्च न्यायालय कथित तौर पर सुनवाई करेगा।
बता दें कि इस मामले में सुशांत के पिता ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में अगले साल 12 फरवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि इस मामले में पहले दिल्ली HC की सिंगल बेंच याचिका को खारिज कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- स्टेज पर Katrina को भूल इस डांसर पर टिकी रही भाईजान की नजरें, आखिर किसने खींचा Salman Khan का ध्यान?
Sushant Singh Rajput पर बनी फिल्म पर रोक की मांग
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कथित तौर पर दिवंगत अभिनेता के जीवन और यात्रा पर आधारित ‘न्याय: द जस्टिस’ नाम की फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की। इसके जरिए सुशांत के पिता ने फिल्म निर्माता पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की जरिए उनके दिवंगत बेटे की लाइफ का गलत तरीके से व्यवसायिक फायदा उठाया जा रहा है।
2020 में हुआ था सुशांत का निधन
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 में मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटका हुआ पाया गया। उस समय सुशांत महज 34 साल के थी। वहीं, सुशांत के जाने के बाद अभिनेता के पेरेंट्स ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था और ड्रग्स केस की भी जांच हुई थी।
फैंस के दिलों पर आज भी राज करते हैं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह
बताते चलें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमेशा ही अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेते थे। दर्शकों को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती थी। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग थी। जब साल 2020 में एक्टर के निधन की खबर आई तो इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। फैंस ही नहीं बल्कि हर किसी को सुशांत के जाने का दुख हुआ और सभी ने इस पर शोक जाहिर किया।
संबंधित खबरें
हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
48 mins ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
1 hr agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
2 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
3 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
3 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
4 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
18 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
19 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines