Citadel: Honey Bunny Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेकरार थे। अब यह जोड़ी फैंस का इंतजार खत्म करने के लिए आ चुकी है। दोनों की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ आज 7 नवंबर, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि यह वेब सीरीज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलर सीरीज ‘सिटाडेल’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। यही नहीं सीरीज में इन दोनों स्टार्स के अलावा के के मेनन, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार और साकिब सलीम जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। तो देर किस बात की आइए जान लेते हैं कि इस सीरीज के लिए किस स्टार ने कितनी फीस चार्ज की है?
सिटाडेल: हनी बनी का कुल बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्शन-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को तैयार करने के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। बताया जाता है कि वेब सीरीज को 40 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है।
जाहिर सी बात है कि जब बजट इतना बड़ा है तो स्टार्स की फीस भी ज्यादा ही होगी। आपको बता दें कि ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर वरुण धवन इसके साथ ही अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं क्योंकि यह उनकी पहली वेब सीरीज है।
यह भी पढ़ें: OTT Release: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, तहलका मचाने आ रहीं 11 फिल्में-सीरीज
वरुण धवन ने वसूली मोटी रकम
शोबिज गैलोर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में बनी का किरदार निभाया है और इसके लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये की मोटी फीस दी गई है। बता दें कि वरुण धवन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से एक हैं, जो एक फिल्म के लिए करीब 12-15 करोड़ रुपये वसूलते हैं। वहीं रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ के लिए कथित तौर पर उन्हें 33 करोड़ रुपये फीस दी गई थी।
सामंथा समेत अन्य स्टार्स की फीस
वरुण धवन के अलावा इस सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु भी एक्शन सीक्वेंस करते हुए नजर आएंगी। इस सीरीज में उन्होंने हनी का किरदार निभाया है। शोबिज गैलोर की रिपोर्ट के मुताबिक, राज और डीके की निर्देशित इस वेब सीरीज में लीड रोल निभाने के लिए सामंथा ने करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
उनके अलावा के के मेनन ने कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं सिकंदर खेर ने इस सीरीज के लिए 50 लाख रुपये जबिक साकिब सलीम ने 40 लाख रुपये वसूले हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines