FIR Against Chandrika Dixit: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नज़र आ चुकीं दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। शो से आने के बाद चंद्रिका फिर से अपने वड़ा पाव ठेले में बिजी हो गई हैं। इस बीच उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, चंद्रिका दीक्षित एक कानूनी पचड़े में फंस गई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस रजिस्टर्ड किया गया है। इस बात का खुलासा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने किया है। बता दें कि फैजान पहले भी कई बार चंद्रिका दीक्षित पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब आरोप है कि उन्होंने खाने में किसी जानलेवा पदार्थ का इस्तेमाल किया है।
इंदौर में दर्ज हुई शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वड़ा पाव गर्ल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने खाने को बड़े ही अन हाइजीन तरीके से बनाती हैं। उनका वड़ा पाव भले ही फेमस हो लेकिन वो हेल्दी बिल्कुल भी नहीं होता है। फैजान का दावा है कि उन्होंने शिकायत की कॉपी इंदौर के पुलिस थाने में सौंपी है। अब उनकी शिकायत की एक कॉपी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Shikhar Dhawan की लवस्टोरी में ‘भज्जी’ की गुगली, जानें कैसे आयशा पर दिल हार बैठे थे Gabbar?
100 करोड़ का मानहानि का केस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि चंद्रिका दीक्षित पूरे देश में इंदौर का नाम डुबो रही हैं। वो फ्रॉड हैं और अपने खाने में बीमार करने वाली और जानलेवा चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं। अगर किसी को अपनी जिंदगी से प्यार है तो उसे उनका वड़ा पाव बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने चंद्रिका के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का केस करने का दावा भी किया है। फैजान का यह भी कहना है कि उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि वो चंद्रिका के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करें जिससे लोगों को उनकी हकीकत का पता चल सके।
पहले भी लग चुका है आरोप
बता दें कि इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी पहले भी चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगा चुके हैं। जब चंद्रिका ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आई थीं, उस वक्त फैजान ने दावा किया था कि उनका वड़ा पाव खाकर वो बीमार पड़ गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा था। इस बात का उनके पास पूरा प्रूफ है। अब एक बार फिर उन्होंने चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि फैजान अंसारी पहले पूनम पांडे, उर्फी जावेद और राखी सावंत के खिलाफ भी आवाज उठा चुके हैं।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines