हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Celebrity Masterchef में हुआ 'करिश्मा', बॉटम की जोड़ी ने गाढ़े झंडे, बना डाली टॉप की डिश!

Celebrity Masterchef: सोनी टीवी के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बीते एपिसोड एक ऐसा करिश्मा देखने को मिला, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
Celebrity Masterchef

Celebrity Masterchef: सोनी टीवी के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इन दिनों सेलेब्स के स्टारडम का पूरी तरह से तेल निकल रहा है। शो में सेलेब्स एक से बढ़कर एक डिश बनाकर जजिज को इंप्रेस कर रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों में टास्क परफॉर्म किया और इसी दौरान शो में ऐसा करिश्मा देखने को मिला जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

निक्की-अर्चना की बनी जोड़ी 

निक्की और अर्चना की जोड़ी टास्क में इस तरह से बन गई कि दोनों ने ही एक टास्क पहले सबसे खराब परफॉर्म किया था और बॉटम में रहे थे। बस इसी के चलते दोनों की जोड़ी अपने आप ही बन गई। इसी की वजह से दोनों बहुत नाखुश भी दिखे। टास्क के दौरान भी दोनों के बीच जमकर घमासान हुआ और दोनों ने एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए। टास्क के दौरान जहां हर जोड़ी के बीच आपसी तालमेल होना चाहिए था, वहीं अर्चना और निक्की के बीच बिल्कुल भी तालमेल नहीं था।

टास्क में क्या करना था? 

अर्चना गौतम और निक्की तंबोली और बाकी की जोड़ियों को आपसी बातचीत के बात एक डिश तैयार करनी थी लेकिन सभी को ही एक जैसी डिश तैयार करनी थी। निक्की ने अलग स्टेशन पर वही सेम डिश बनाई और अर्चना ने भी वही डिश अपने प्लेटफॉर्म पर बनाई। दोनों के बीच टास्क के दौरान काफी झगड़ा हुआ। निक्की का आरोप था कि अर्चना उनकी एक भी बात नहीं सुन रही, वहीं अर्चना का कहना था कि निक्की अपनी-अपनी ही चलाई जा रही हैं। इसी को देखते हुए सभी को लग रहा था कि ये जोड़ी तो बिल्कुल भी अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी लेकिन नतीजा चौंका देने वाला था।

विज्ञापन

टास्क में निक्की-अर्चना की टीम जीती 

इस टास्क का जब नतीजा आया तो निक्की तंबोली और अर्चना गौतम ने एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हुई डिश तैयार की। दोनों ने टास्क में झगड़े तो बहुत किए लेकिन अच्छी डिश भी तैयार कर ली जिसकी वजह से दोनों ने टास्क को जीत लिया। इस टास्क के रिजल्ट के बाद हर कोई हैरान रह गया। अब दोनों की जोड़ी आगे आने वाले ब्लैक एप्रेन चैलेंज में ही सेफ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor के Naagin 7 में Priyanka Chahar Choudhary हैं या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola