Celebrity MasterChef: कुकिंग के बीच आपस में भिड़ीं Archana-Nikki, शो में दिखी 'कैट' फाइट

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। शो में अर्चना गौतम और निक्की तंबोली के बीच कैट फाइट होती दिखाई देगी। दूसरी ओर दीपिका कक्कड़ पर उषा ताई भड़कती दिखेंगी।

celebrity masterchef archana gautam and nikki tamboli ugly fight during cooking partner challenge

Archana Gautam And Nikki Tamboli. File Photo

Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों काफी मजेदार होता जा रहा है। खाने बनाने के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के बीच काफी ड्रामा भी देखा जा रहा है। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें इस हफ्ते सेलिब्रिटी कुक्स को काफी मजेदार चैलेंज दिया गया। नतीजा ये हुआ कि निक्की तंबोली और अर्चना गौतम के बीच में जमकर तू तू-मैं मैं शुरू हो गई। दोनों के बीच कैट फाइट देखकर दर्शक भी एपिसोड टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

सेलिब्रिटीज को क्या मिला चैलेंज?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि तीनों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार सेलिब्रिटी कुक्स को चैलेंज देते हैं, जिसमें उन्हें दो-दो की टीम में कुकिंग करनी होगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी सेलिब्रिटी की आंख में पट्टी बांध दी जाती है। इसके बाद उन्हें चखते हुए रेसिपी को टेस्ट करना होता है और फिर पहचानना होता है।

निक्की-अर्चना में हुई फाइट

सेलिब्रिटी कुक्स से कहा जाता है कि वह कुकिंग तो करेंगे लेकिन अपने पार्टनर या फिर उसकी डिश को देख नहीं सकेंगे। उन्हें सिर्फ आपस में बातचीत करना अलाउड होगा। इस चैलेंज में अर्चना गौतम और निक्की तंबोली को पार्टनर बनाया जाता है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि अर्चना किसी डिश को लेकर निक्की से पूछती हैं, ‘तेरा मसाला स्पाइसी कितना है?’

अर्चना की बात को निक्की इग्नोर कर देती हैं। इस पर अर्चना भड़क जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं। वह कहती हैं, ‘तो फिर बताना चाहिए न..!’ आसपास के सभी सेलिब्रिटी दोनों की कैट फाइट से परेशान हो जाते हैं। दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ की पार्टनर उषा नाडकर्णी होती हैं। जब दीपिका उनसे कुछ पूछने की कोशिश करती हैं, तो उषा ताई भड़क जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं।

कुकिंग के बीच बदला माहौल

कुल मिलाकर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो देखने के बाद क्लियर है कि सेलिब्रिटी कुक्स के बीच में काफी झगड़ा होने वाला है। इससे क्या सेलिब्रिटी डेंजर जोन में आ जाएंगे? या फिर उन्हें ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना होगा? ये एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा। बता दें कि चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत के एलिमिनेशन के बाद शो में राजीव अदातिया, उषा नाडकर्णी, दीपिका कक्कड़, कबिता सिंह, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, निक्की तंबोली, फैजल शेख और आयशा जुल्का जैसे स्टार्स शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ