Boycott Bigg Boss: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ बेहद खास रहा है। इस सीजन को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया गया है, जिसके कारण दर्शकों की दिलचस्पी शो में आखिरी वक्त तक बनी रही है। वहीं, अब शो खत्म होने में महज दो दिन बचे हैं। लेकिन अब जाकर कुछ ऐसा हो गया कि शो और मेकर्स से फैंस इतने खफा हो गए हैं कि अब वो इस शो को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। ट्विटर पर अब ‘Boycott Bigg Boss’ ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट कर बिग बॉस पर भी भड़ास निकाल रहे हैं।
मेकर्स की चाल पर फूटा लोगों का गुस्सा
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि आखिर ‘Boycott Bigg Boss’ क्यों ट्रेंड कर रहा है और लोगों के गुस्से की वजह क्या है? दरअसल, अब शो में डबल एलिमिनेशन हुआ है। अरमान मलिक जहां वोटों की गिनती में आई कमी के कारण शो से आउट हो गए हैं। तो दूसरी तरफ मेकर्स ने एक चाल चलकर लवकेश कटारिया को भी शो से एविक्ट कर दिया है। बता दें, लव कटारिया को शो में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा था। दर्शक तो उन्हें इस शो का विजेता बनाने के सपने देख रहे थे लेकिन मेकर्स ने उनका ये सपना चकनाचूर कर दिया है।
लोगों ने की बिग बॉस के बहिष्कार की मांग
घरवालों के हाथों आपसी सहमति के नाम पर लव कटारिया को बेघर कर दिया गया है। जैसे ही फैंस को ये पता चला उन्होंने बिग बॉस के खिलाफ बगावत कर दी और #Boycott Bigg Boss #UNFAIR EVICTION OF KATARIA #LovekeshKataria जैसे टैग्स ट्रेंड कर रहे हैं। अब एक यूजर ने ट्वीट किया है, ‘सच में बिग बॉस को आपके वोटों की परवाह नहीं है। अभी उन्होंने लवकेश कटारिया को ही हटा दिया है, सिर्फ वही कंटेस्टेंट जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते थे। प्लीज बिग बॉस देखना बंद कर दें ताकि उन्हें पता चल जाए कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’ एक ने सवाल किया, ‘जब हमारे भाई को जीतने ही नहीं देना था तो शो में बुलाया ही क्यों?’ एक शख्स बोला, ‘फिक्स्ड और बायस्ड सीजन। आज बिग बॉस ने वो सम्मान खो दिया जो उसने 20 सालों में कमाया था। सिस्टम खीच के एल्विश आर्मी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से Lovekesh Kataria को निकालने के लिए मेकर्स की गेम का पर्दाफाश, बदल दिया सवाल
क्या फैंस नहीं देखेंगे ग्रैंड फिनाले?
अब कुछ इसी तरह से लोग एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं और लवकेश के एलिमिनेशन पर निराशा जता रहे हैं। लेकिन क्या लोगों के गुस्से से बिग बॉस का चार्म खत्म हो जाएगा और इसका असर शो की TRP पर पड़ेगा? अगर क्या होगा कि फैंस गुस्से में ग्रैंड फिनाले एपिसोड ही स्किप कर दें। अब जिस तरह से लवकेश के फैंस भड़के हुए हैं ये हो भी सकता है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines