Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाई हुई है.ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फैंस को ‘बॉर्डर 2’ काफी पसंद भी आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 6 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है और किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 213 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने 292.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. आने वाले वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनकी पूर्व पीएम से थी दोस्ती, कभी नाले के पाइप में बिताई रातें
इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
वहीं दूसरी ओर ‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया है. इनमें ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘राहु-केतु’, ‘माना शंकर वर प्रसाद गारु’, ‘द राजा साहब’, ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल हैं. इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन की बात की जाए तो ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने 7.22 करोड़, ‘राहु-केतु’ ने 7.53 करोड़, ‘माना शंकर वर प्रसाद गारु’ ने 278.5 करोड़, ‘द राजा साहब’ ने 206.75 करोड़, ‘इक्कीस’ ने 41.25 करोड़ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 49.5 करोड़ की कमाई की.
यह भी पढ़ें: नेगेटिव कमेंट्स, ट्रोलिंग और छोड़ी IIT की तैयारी, कौन हैं Rachit Rojha? जो The 50 में काटेंगे बवाल
फिल्म की स्टारकास्ट
‘बॉर्डर 2’ इस साल की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म के गानों से लेकर फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. इनके साथ मोना सिंह, मेधा सिंह, आन्या सिंह और सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं.
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
45 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines