Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

2 घंटे 34 मिनट की रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जो 43 साल पहले 3 करोड़ में बनी और की थी 10 गुना ज्यादा कमाई

सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा काफी देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में आज आपको उनकी डेब्यू फिल्म के बारे में बता रहे हैं.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 8, 2026 17:21
Sunny Deol, Sunny Deol Debut Romantic movie
रोमांटिक ड्रामा फिल्म (File photo)

सिनेमा जगत में ढेरों फिल्में रिलीज होती हैं. हर हफ्ते ही कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है और इसमें कई तो ऐसी होती हैं, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में छा जाती है. बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई करती है. गुजरे जमाने में भी कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनकी चर्चा आज भी खूब होती है. ऐसे में आज आपको सनी देओल की रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी और इसने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में…

दरअसल, हम सनी देओल की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि उनकी डेब्यू फिल्म है, जिसे 43 साल पहले रिलीज किया गया था. सनी देओल ने अमृता सिंह के साथ डेब्यू किया था. दोनों की जोड़ी पहली पर्दे पर 1983 में नजर आई थी. उनकी रोमांटिक फिल्म का टाइटल ‘बेताब’ था. इस फिल्म ने सनी देओल को रातोंरात स्टार बना दिया था. ये यंग लव स्टोरी और इसका म्यूजिक फैंस को खूब पसंद आया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय रोज तो राजेश खन्ना होते जैक, बॉलीवुड में ऐसी बनती ‘टाइटैनिक’, AI ने रिक्रिएट की आइकॉनिक सीन

फिल्म ने की थी बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई

इसके साथ ही अगर सनी देओल की फिल्म ‘बेताब’ की कमाई की बात की जाए तो इस मूवी का निर्माण करीब 3 करोड़ में किया गया था. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये सनी देओल की डेब्यू फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 10 गुना ज्यादा यानी कि 13.5 करोड़ का बिजनेस किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘MMS बना या वीडियो…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने खोली पति की पोल, दिखाया व्हाट्सअप मैसेज, फिर की छिछालेदर

‘बॉर्डर 2’ से सनी देओल ने फिर जमाई धाक

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. मूवी को 2026 की शुरुआत में रिलीज किया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 307 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म की कहानी 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. अगर एक्टर की आने वाली फिल्म के बारे में बात की जाए तो वो फिल्म ‘इक्का’, ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. फैंस उनकी फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं.

First published on: Feb 08, 2026 05:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.