'MMS बना या वीडियो…', 'वड़ा पाव गर्ल' ने खोली पति की पोल, दिखाया व्हाट्सअप मैसेज, फिर की छिछालेदर

‘बिग बॉस OTT 3’ फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति की छिछालेदर करते हुए नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंने हसबैंड युगम गेरा को लेकर नया दावा किया है. वो कार में दो लड़कियों के साथ थे.

Vada pav girl Chandrika dixit Exposed Husband

'वड़ा पाव गर्ल' ने खोली पति की पोल (photo- Chandrika Dixit/Insta)

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति युगम गेरा के साथ उनका विवाद काफी गहराता जा रहा है. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दोनों ही एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा रहे हैं. इसकी शुरुआत चंद्रिका ने ही की फिर युगम भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने भी उन पर आरोप लगा दिया और कहा कि दुकान का एक्सेस नहीं देंगे. अब एक बार फिर से चंद्रिका अपने हसबैंड का छिछालेदर करते हुए नजर आईं. उन्होंने कथित लड़की की व्हाट्सअप चैट दिखाई और कहा कि उन्होंने ही युगम को रोड से महल में बैठाया वरना वो रैपिडो ही चला रहे होते.

विज्ञापन

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेडरूम में नजर आ रही हैं. इसमें वो उन्होंने खुद को पहले तो किडनैप दिखाया. उनके हाथ भी पीछे बंधे होते हैं और मुंह पर टेप भी लगी होती है. हालांकि, कुछ सेकंड बाद कोई उनका मुंह खोल देता है और वो भी हाथ छुड़ा लेती हैं. फिर वो फुल स्वैग में कहती हैं, ‘इतने भी बुरे दिन नहीं आए मेरे. अय्याशी! तुझे मेरी करना अय्याशी लग रही है? और तू क्या कर रहा था?’ ‘वड़ा पाव गर्ल’ व्हाट्सअप चैट दिखाती हैं और पूछती हैं, ‘दो दो लड़कियों के साथ में? तू एमएमएस बना या फिर वीडियो बना, कुछ भी बना मुझे फर्क नहीं पड़ता दफा हो जा.’

विज्ञापन

इतना ही नहीं, चंद्रिका दीक्षित दुकान के एक्सेस ना देने की बात का भी पति युगम को जवाब देती हैं. वो इसमें काफी चीखती और गुस्से में दिखाई दे रही हैं. वह कहती हैं, ‘क्या कह रहा है? एक्सेस…दुकान का एक्सेस और तू, दोनों नहीं चाहिए मुझे. और…और तूने मुझे बनाया? रोड से उठाकर महल में बैठाया मैंने. वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता तू समझा. मुंह मत खुलवा इससे ज्यादा.’

विज्ञापन

ट्रोल्स के निशाने पर आईं चंद्रिका

इसके साथ ही चंद्रिका अपने इस वीडियो के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. उनके वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए और उनकी तुलना बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत से कर दी और एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो ड्रामे में राखी सावंत को टक्कर दे रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘इस नौटंकी के बीच इसका बेटा कहां है?’ तीसरे ने लिखा, ‘कमबैक करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है ये.’

चंद्रिका ने पति पर लगाए ये आरोप

गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित के इसके पहले कई वीडियो सामने आ चुके हैं. पहले वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि वो दो महीने से काफी कुछ सहन कर रही हैं. घर संभाल रही हैं बच्चा देख रही हैं और दुकान भी संभालकर घर चला रही हैं. ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने कहा कि वो दो महीने से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हैं उन्हें ही पता है. उन्होंने कहा था कि वो नहीं बोल रही थीं लेकिन अब मजबूर हैं. उन्होंने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जो लड़की दिन भर उनके आगे-पीछे घूम रही होती है. चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पति, प्यार और उनका क्या? उनकी अब दिमाग की नसें फट रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ