Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha, मां पूनम सिन्हा ने खुद बताया सच, जानें आखिर क्या बोलीं?

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं. इस बीच अब सोनाक्षी की मां ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 5, 2026 19:14
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha. IMAGE CREDIT- Social Media

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. जबसे सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई है, तबसे ही लगातार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस मसले पर कई बार चर्चा हो चुकी है. हालांकि, ये अफवाहें हर बार फर्जी ही निकलती हैं. इस बीच अब सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर उनका क्या कहना है?

क्या बोलीं सोनाक्षी की मां पूनम?

दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में पूनम सिन्हा ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है. इस दौरान पूनम ने हंसते हुए कहा कि ना जाने कितनी बारे हमें नानी बना दिया गया है, लेकिन चलो, जो भी है, ये खुशी भी हमें जरूर मिलेगी. अब पूनम का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हो रहा है. लोगों को भी पूनम का ये रिएक्शन बेहद पसंद आया है.

---विज्ञापन---

बेटियों को लेकर कही ये बात

इसके अलावा पूनम ने इस दौरान बेटियों को लेकर भी बात की. पूनम ने कहा कि बेटियां घर की खुशियों का सबसे बड़ा कारण होती हैं और सोनाक्षी हमारे घर की सबसे बड़ी खुशी है. वहीं, अगर सोनाक्षी की मां बनने की अफवाहों की बात करें तो साल 2025 में एक्ट्रेस एक इवेंट में नजर आई थी. इस दौरान लोगों ने कयास लगाए कि एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपा रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं था.

सोनाक्षी ने अफवाहों का दिया था रिएक्शन

इतना ही नहीं बल्कि इन अफवाहों पर सोनाक्षी ने भी अपने अंदाज में रिएक्ट किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं 16 महीने से प्रेग्नेंट हूं, जिससे साफ हो गया था कि ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं.

---विज्ञापन---

2024 में हुई थी शादी

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 2024 में शादी कर ली थी. इसके पहले दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. कपल की शादी बेहद प्राइवेट थी और इसमें कम ही लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद बी कपल मस्ती भरे अंदाज में नजर आता रहता है.

यह भी पढ़ें- Raj Kapoor की पाकिस्तान वाली हवेली का हिस्सा हुआ जर्जर, कुछ नहीं कर पाई पाकिस्तान सरकार

First published on: Apr 05, 2026 07:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.