---विज्ञापन---

Salman Khan के जिम में लगी आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच चलाया ऑपरेशन, अब क्या अपडेट?

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फ्रैंचाइजी जिम में आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच हालात पर काबू पा लिया. आइए जानते हैं कि आग लगने की वजह क्या है और पुलिस का मामले पर क्या कहना है?

---विज्ञापन---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फ्रैंचाइजी जिम में आग लगने की घटना सामने आई है. साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक से सलमान खान के फ्रेंचाइजी जिम में आग से अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को बुलाया और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला. आइए जानते हैं कि अब मामले पर क्या अपडेट है?

सलमान खान ब्रांड के ‘फ्रैंचाइजी’ जिम में आग

दरअसल, अभिनेता सलमान खान ब्रांड के ‘फ्रैंचाइजी’ जिम में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को बुलाया. साथ ही दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को संभाला.

---विज्ञापन---

आग की वजह क्या?

पुलिस की मानें, तो ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक मार्केट में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित ‘सलमान खान जिम’ में ये आग लगी है. साथ ही मामले की शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. इस मामले पर बात करते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ‘सलमान खान जिम’ में आग सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सर्विस को तुरंत ही जानकारी दी गई.

पुलिस ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि ये पूरा मामला गुरुवार रात करीब 10:15 बजे का है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मियों के आने से पहले ही जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि दमकल की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया.

---विज्ञापन---

घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं

पुलिस की मानें, तो इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. साथ ही कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है और घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और हालात नॉर्मल हो गए हैं. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिम का स्वामित्व सलमान खान के पास नहीं है बल्कि ये उनके जिम ब्रांड की ‘फ्रैंचाइजी’ है.

हालात पहले जैसे सामान्य

घटना के बाद मामले की पूरी तरह से जांच कर ली गई है और अब हालात पहले जैसे हो गए हैं. साथ ही घबराने या फिर चिंता जैसी कोई बात नहीं है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की गई है और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. अब इलाके के हालात पहले जैसे सामान्य हैं और सब बेफ्रिक रहे क्योंकि ये मामूली घटना थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Arjun Rampal और Gabriella Demetriades की उम्र में कितना फासला, एक्टर से कितने साल हैं छोटी?

First published on: Aug 22, 2026 12:51 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola