Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘मैं आज भी वही हूं…’, 7 साल बाद एक्टिंग में लौट रहीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नहीं मिला काम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 6 साल का वक्त हो गया है. उनकी मौत 2020 में हुई थी. ऐसे में एक्टर की मौत के बाद अब रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सेट पर लौट रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'मैं आज भी वही लड़की हूं.'

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 5, 2026 09:26
Rhea chakraborty, Rhea chakraborty returns Onscreen
7 साल बाद एक्टिंग में लौट रहीं रिया चक्रवर्ती (Photo- Rhea Chakraborty/Insta)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लंबे समय के बाद अब एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं. करीब 7 साल के बाद वह एक बार फिर से स्क्रीन पर लौट रही हैं. फैंस उनके इस कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काम मिलना बंद हो गया था. यहां तक कि उन्हें किराए पर घर तक मिलना बंद हो गया था. वो समय उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था. लेकिन अब वो अपनी वापसी को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड दिखी हैं.

दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने कमबैक को लेकर अपने इमोशंस और खुशी को जाहिर किया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस पहली बार किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं. कोर्ट से ग्रीन चिट मिलने के बाद उन्होंने अपना पॉडकास्ट शुरू किया था, जिसके जरिए वो अपने करियर की गाड़ी को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही थीं. अब दमदार वापसी को लेकर चर्चा में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, ‘दंगल’ से लेकर ‘PK’ तक के रिकॉर्ड चकनाचूर

रिया चक्रवर्ती- ‘मैं आज भी वही लड़की हूं’

रिया चक्रवर्ती पहली बार ओटीटी की सीरीज से कमबैक कर रही हैं. वह सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए एक्टिंग में दमदार वापसी कर रही हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘मैं सेट पर 7 साल बाद लौट रही हूं. मुझे सेट पर गए हुए इतने साल हो गए हैं और मैं आज भी वही लड़की हूं, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी.’

---विज्ञापन---

रिया की जिंदगी का चैप्टर-2 शुरू

रिया आगे कहती हैं, ‘मेरे अंदर का एक हिस्सा आगे बढ़ गया था लेकिन एक हिस्सा वहीं थम गया था और इंतजार कर रहा था और फिर अब मैं यहां फिर से हूं. अपनी जिंदगी के चैप्टर 2 में.’ रिया ने अंत में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि जीवन वही है जो आपके साथ घटित होता है जब आप अन्य योजनाएं बनाने में व्यस्त होते हैं’. एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं. सेलेब्स तक ने रिया को सपोर्ट किया और आगे बढ़ने के लिए कहा है.

फरहान अख्तर की वाइफ शिबानी दांडेकर ने भी रिया चक्रवर्ती की पोस्ट पर कमेंट किया था. उन्होंने लिखा, ‘बहुत गर्व है. लव यू.’ निधि परमार ने भी गर्व जताया है. फैंस भी एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Disha Patani संग डेटिंग की अफवाहों पर Talwiinder ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सिंगर

रिया चक्रवर्ती का करियर

रिया चक्रवर्ती के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2019 में एमटीवी रियलिटी शो ‘टीना दीवा’ से की थी. इसके बाद वो वीजे बनीं. फिर साल 2012 में रिया ने फिल्मों करियर शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म तेलुगु थी, जिसका टाइटल ‘तुनीगा तुनीगा’ था. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवु़ में कदम रखा था. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जलेबी’ में नजर आई थीं.

बाद में एक्ट्रेस ने साल 2021 में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में काम किया था. हालांकि, इसमें उनका कोई बड़ा रोल नहीं था. इसके बाद अब वो 7 साल बाद ओटीटी के जरिए अपना कमबैक कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 से कितने पीछे है Mardaani 3? जानें दोनों का अबतक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘फैमिली बिजनेस’ की कहानी

बहरहाल, अगर सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सत्ता, खून के रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती हुई हाई-वोल्टेज ड्रमा वाली कहानी को दिखाया गया है. इसमें अनिल कपूर और विजय वर्मा भी हैं, दोनों स्टार साथ में पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है.

First published on: Feb 05, 2026 09:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.